{"_id":"5af208d24f1c1b64098b8ee9","slug":"15258114089-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप लाइन में घटिया सामग्री प्रयोग करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप लाइन में घटिया सामग्री प्रयोग करने का आरोप
Updated Wed, 09 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मानक के अनुसार नहीं बिछाई जा रही लाइन
सरूरपुर। नगर पंचायत हर्रा में पेयजल आपूर्ति के लिए ठेकेदार द्वारा बिछाई जा रही पाइप लाइन मानक के अनुसार नहीं डाली जा रही हैं। प्लास्टिक की पाइप लाइन में बेहद घटिया क्वालिटी के पाइप इस्तेमाल किए जा रहे हैं। इसे लेकर नगर के लोगों ने ठेकेदार से घटिया पाइप लगाने पर आपत्ति जताई है। आरोप है कि कमीशनखोरी के फेर में ठेकेदार मनमानी दिखाकर गलत तरीके से पाइप लाइन दबा रहा है।
कस्बावासी नबी शेर, साजिद, इमरान, यामीन, खुरशैद आदि ने बताया कि नगर पंचायत हर्रा के वार्ड नंबर दो में नगर पंचायत ने हाल ही में सबमर्सिबल पंप लगाकर पाइप लाइन के जरिए पूरे वार्ड में शुद्ध पेयजल आपूर्ति का टेंडर छोड़ा है। जिसके बाद अब इस वार्ड में संबंधित ठेकेदार द्वारा रास्तों के बराबर में खोदकर पाइप लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। लेकिन इस पूरे मामले में ठेकेदार पर कस्बे वासियों ने आरोप लगाते हुए बताया कि जो पाइप ठेकेदार लाइन में बिछा रहा है वो एक साल भी नहीं चलने वाली है, इसे लेकर लोगों ने आरोप लगाया है कि ठेकेदार द्वारा लोगों व सरकार की नजरों में धूल झोंककर बेहद घटिया किस्म के पाइप इस्तेमाल किए जा रहे हैं जिनकी निम्न स्तर की क्वालिटी है। पाइप में ना तो कोई मार्का है और ना ही आईएसआई का मार्का है। लोगों ने मामले की शिकायत अफसरों से करने की बात कहते हुए पाइप आईएसआई मार्का के न लगाने पर काम रोकने की चेतावनी जारी की है। नगर पंचायत ईओ डॉ. शैलेंद्र सिंह ने मामले की जानकारी से इंकार करते हुए जांच कराने की बात कही है।