{"_id":"5af208d04f1c1b9c098b8d9a","slug":"15258114065-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों के आगे झुकी सरूरपुर पुलिस,नही लिखी पीड़ित की रिपोर्ट,एसपी से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों के आगे झुकी सरूरपुर पुलिस,नही लिखी पीड़ित की रिपोर्ट,एसपी से शिकायत
Updated Wed, 09 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुलिस ने नहीं की रिपोर्ट दर्ज, एसपी से शिकायत
सरूरपुर। कस्बा करनावल में दबंगों के हमले में घायल युवक की पुलिस तीन दिन से रिपोर्ट नहीं लिख रही है। पुलिस की हरकत से परेशान युवक ने अब एसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए पुलिस की शिकायत की है साथ ही दबंगों से सुरक्षा और न्याय की मांग की है।
एसपी देहात राजेश कुमार को कस्बा करनावल निवासी सतीश पुत्र सत्यपाल सिंह ने बताया कि वह छह मई को घर से पास के ही ओमप्रकाश के यहां पैसे जमा करने जा रहा था। इसी दौरान रात के अंधेरे का फायदा उठाकर उसे कस्बे के ही दो युवक जगदीश व मोनू पुत्र महेंद्र उठाकर ले गए। उसके बाद युवकों ने उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पुलिस में शिकायत करने पर गोली मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। सूचना पर परिवार वालों ने उसे सरूरपुर पीएचसी पर भर्ती कराया और पुलिस में पीड़ित को साथ लेकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की लेकिन आरोप है कि पुलिस ने दबंगों से सेंटिंग करके उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जबकि वे खुलेआम कस्बे में घूम रहे हैं इससे पीड़ित को उनसे जान का खतरा बना हुआ है। पीड़ित ने एसपी से शिकायत कर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन