फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   स्प्रिंग डेल्स में अंलकरण समारोह।

स्प्रिंग डेल्स में अंलकरण समारोह।

Fri, 04 May 2018 07:56 PM IST
Updated Fri, 04 May 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
स्प्रिंग डेल्स में अंलकरण समारोह।
मवाना। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में आयोजित पद ग्रहण समारोह में हेड गर्ल तथा वाइस हेड गर्ल आदि को बैज और उनकी जिम्मेदारियां आवंटित की गईं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. शक्ति साहनी ने मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। प्रथम चरण में हेड गर्ल आस्था चौधरी एवं वाइस हैड गर्ल इशिका कौशिक को बैज और उनकी जिम्मेदारियों को आवंटित किया। हाउस आजाद, भगत, गांधी एवं सुभाष ने अपनी पूरी टीम के साथ मार्चपास्ट किया।

तत्पश्चात प्रोक्टोरियल बोर्ड के सभी सदस्यों तथा चारों हाउस के कैप्टन, वॉलिंटियर तथा मानिटर को मुख्य अतिथि डॉ. शक्ति साहनी तथा प्रबंधक मनोज रस्तोगी ने शपथ ग्रहण कराई। इस मौके पर विभिन्न विभागाध्यक्षों को बैज देकर अंलकृत किया। डॉ. साहनी ने संबोधन में सभी बच्चों से कर्तव्यों एवं उत्तरदायित्व को भलीभांति निभाने का आह्वान किया। समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मनोहारी छटां बिखेरी। स्कूल प्रबंधक मनोज रस्तोगी ने शिवानी को ट्रॉफी व नगद राशि देकर पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्या मीनू रस्तोगी, उप प्रधानाचार्या प्रमोद राजपूत ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed