{"_id":"5aea283a4f1c1b58098b7832","slug":"152529516111-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- जिला सहकारी बैंक के लिए होंगे नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- जिला सहकारी बैंक के लिए होंगे नामांकन
Updated Thu, 03 May 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनिंदरपाल सिंह आज करेंगे नामांकन
मोदीपुरम। जिला सहकारी बैंक में भाजपा अधिकृत निदेशकों का नामांकन बृहस्पतिवार को होगा। नामांकन के लिए सभी प्रत्याशी रुड़की रोड स्थित पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह के कार्यालय पर एकत्रित होंगे। प्रत्याशियों के साथ-साथ भाजपा के सांसद एवं विधायक के अलावा वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन पद के दावेदार मनिंदरपाल सिंह भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी है। उनका चेयरमैन बनना लगभग तय है। वह भी अन्य निदेशकों के लिए बृहस्पतिवार को बैंक में नामांकन करेंगे। इसके बाद दस मई को निदेशक चुने जाने के बाद 11 मई को चेयरमैन का चुनाव होगा। भाजपा ने उन्हें अपना उम्मीदवार चुना है। बृहस्पतिवार को उनके कार्यालय पर नामांकन के लिए सभी तैयारियों को अंतिम रुप दे दिया गया है। सांसदों, विधायकों और वरिष्ठ पदाधिकारियों को भी इसके लिए सूचना दे दी गई है। मनिंदरपाल सिंह ने बताया कि नामांकन के लिए सभी कार्यालय पर एकत्रित होंगे और यहां से नामाकंन करने के लिए जाएंगे।