{"_id":"5ae9e5aa4f1c1b87028b7a48","slug":"152527812110-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानी में किसान कल्याण कार्यशाला का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानी में किसान कल्याण कार्यशाला का आयोजन
Updated Wed, 02 May 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जानीखुर्द। जानी ब्लॉक सभागार में बुधवार को ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत किसान कल्याण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कृषि एवं पशुधन विभाग के वैज्ञानिकों और अधिकारियों ने किसानों को फसलों से आय दोगुना करने के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर प्रगतिशील किसानों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष अनिल चौधरी ने की। कार्यशाला के दौरान किसानों ने कार्यक्रम में आये कृषि वैज्ञानिकों से सीधा संवाद करते हुए कृषि क्षेत्र हो रहे नये आविष्कारों की जानकारियां ली। किसानों ने अपनी समस्याओं के बारे में भी बताया। गोष्ठी में भाजपा किसान मोर्चे के कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम में किसानों को खेती से अपनी आय दुगनी करने के बारे में सरकार द्वारा जारी की गई पुस्तिका का भी वितरण किया गया। कृषि अधिकारी मनवीर सिंह ने रासायनिक खेती से होने वाली हानियों के बारे में किसानों को बताया। कार्यक्रम के दौरान पशु मेले का भी आयोजन किया गया। ब्लॉक प्रमुख अनिल चौधरी ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के लिये चलाई जा रही कई योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान प्रगतिशील किसानों को कृषि अधिकारी रविंद्र सिंह ने सम्मानित किया।