{"_id":"5ae9c11a4f1c1b320a8b7a3d","slug":"152526876112-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी और बारिश से गरमी से निजात मिली।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी और बारिश से गरमी से निजात मिली।
Updated Wed, 02 May 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। मौसम ने बुधवार दोपहर अचानक करवट बदली। धूल भरी आंधी के साथ आई बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया। वैज्ञानिकों की माने तो दो दिन से बन रहे मौसम के पीछे लगातार बढ़ रहा तापमान है। वैज्ञानिकों ने अगले दो दिन आंधी और बारिश की संभावना जताई है। वहीं, बारिश के चलते तापमान में आई गिरावट से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। वहीं, मौसम में बदलाव ने गेहूं उत्पादकों की चिंता बढ़ा दी है।
पिछले कुछ दिन से पारा 40 के पार पहुंचने से लोगों का गर्मी से बुरा हाल था। दो-तीन दिन से आसमान में बादलों की आवक जरूर हुई। लोगों का गर्मी से बुरा हाल हो गया। बुधवार दोपहर अचानक आसमान में बादल छाए और धूल भरी तेज आंधी के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। आंधी के बाद हुई बूंदाबांदी का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। भले ही हल्की बूंदाबांदी हुई परंतु तापमान में गिरावट के चलते लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिकों डा. एन सुभाष का कहना है कि दो दिन से आसमान में बादल छा हुए थे। तापमान में वृद्धि के चलते मौसम ने करवट ली। उन्होंने बताया कि शुक्रवार तक आंधी और बारिश आने की संभावना है। वहीं, जिन किसानों का गेहूं खेतों में कटा पड़ा है उनकी इस बदले मौसम ने चिंता बढ़ा दी है। यदि मौसम खराब होता है तो गेहूं की फसल को नुकसान पहुंच सकता है।