{"_id":"5ae337a94f1c1b9b098b6cce","slug":"15248403618-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आल इंडिया मालवांकर शूटिंग चैंपियनशिप के लिए कैडेट्सों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आल इंडिया मालवांकर शूटिंग चैंपियनशिप के लिए कैडेट्सों का चयन
Updated Fri, 27 Apr 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना।
कृषक इंटर कॉलेज में शुक्रवार को एनसीसी कैडेट्स की अंतर बटालियन प्रतियोगिता का आयोजन 73 यूपी बटालियन एनसीसी मवाना के तत्वावधान में हुआ।
सर्वप्रथम कर्नल संजय नागी ने ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर यशपाल सिंह एवं कृषक इंटर कॉलेज मवाना के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार का स्वागत किया। ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर यशपाल सिंह ने कैडेटस को भविष्य में एनसीसी की लाभप्रद योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद फायरिंग रेंज पर ग्रुप की समस्त 11 बटालियनों के कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। जिसमें मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर के कैडेट्स ने हिस्सा लिया। अंत में सभी बटालियनों के बेस्ट फायररों का चयन कर आल इंडिया मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप के लिए ग्रुप की टीम का गठन किया गया। प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि निशानेबाजी के क्षेत्र में उज्ज्वल भविष्य की अपार संभावनाएं हैं। किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अनुशासन, एकाग्रता एवं विषय वस्तु के आधार की जानकारी होना अति आवश्यक है। कर्नल संजय नागी ने एक गोली एक दुश्मन का वास्तविक अर्थ समझाते हुए एक बेहतरीन निशानेबाजी के गुणों से अवगत कराया। यहां प्रसोत कुमार, मेजर आरके राणा, वीरेंद्र गांधी, सूबेदार मेजर पी वाध, अरुण, धर्मवीर, चंद्रपाल, अनिल, बॉबी, पूजा, यश, राहुल, प्रीति आदि मौजूद रहे।
मुख्य बातें
एनसीसी अंतर बटालियन प्रतियोगिता का आयोजन
विद्युत कैंप में समस्याओं का निस्तारण
मवाना। मवाना खुर्द में शुक्रवार को विद्युत निगम की ओर से कैंप का आयोजन किया गया। इसमें उपभोक्ताओं की समस्या का निस्तारण किया गया। एसडीओ मवाना योगेंद्र बजाज ने बताया कि शुक्रवार को विभाग की ओर से मवाना खुर्द में कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में तीन उपभोक्ताओं को नए कनेक्शन एवं लगभग 25 हजार रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई। इसके अतिरिक्त बिलों में हुई त्रुटियों व अन्य समस्याओं का निस्तारण किया गया। कैंप में जेई महेंद्र, जितेंद्र, कृष्ण कुमार, अमरपाल आदि का सहयोग रहा।