{"_id":"5adba6e84f1c1b81028b5c5f","slug":"152434455419-city-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणो को दी केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओ की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणो को दी केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओ की जानकारी
Updated Sun, 22 Apr 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ग्रामीणों को दी केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी
मेरठ। ग्राम स्वराज अभियान के तहत भावनपुर थाना के गांव राली चौहान में क्षेत्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। गांव में चौपाल लगाकर सौभाग्य योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, उज्जवला योजना, जनधन योजना आदि योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने ग्रामीणों को आगामी पांच मई तक घर-घर योजना पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरवीर पाल सिंह ने बताया कि उज्जवला योजना 63 गैस कनेक्शन ग्रामीणों को दिए गए और सौभाग्य योजना के तहत 24 ग्रामीण घरों को लाइट के कनेक्शन दिए गए। इस दौरान सुशील कांबोज, पंकज गर्ग, मदन सिंह, चरण सिंह, अमरेश, सुनील कुमार, राजपाल, अरूण, रविंद्र राली, सतीश कुमार, रामफल सिंह, सैके ट्री लोकेश कुमार आदि मौजूद रहें।