{"_id":"5adba5f54f1c1b350b8b5df1","slug":"15243443112-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगिनी एकता क्लब ने वैशाखी पर्व मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगिनी एकता क्लब ने वैशाखी पर्व मनाया
Updated Sun, 22 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संगिनी एकता क्लब ने मनाया वैशाखी पर्व
मोदीपुरम। संगिनी एकता मिलन का बैशाखी एवं हेल्थ स्पेशल कार्यक्रम शनिवार को जेएस एकेडमी में धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्योत्सना गुर्जर, डॉ सोनल मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद पंजाबी गानों पर पारुल गर्ग, मीना शर्मा, अमिता अस्थाना, करुणा चौहान, रश्मि शर्मा ने जोरदार नृत्य कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। खाना सेहत का खजाना के अंतर्गत एवं डॉ. सोनल मिश्रा ने सभी को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के टिप्स दिए गए। साथ ही साथ डायबिटीज के मरीज की दिनचर्या के विषय में भी जानकारी दी, साथ ही सदस्यों की समस्याओं का समाधान भी किया गया। सब खेलों सब जीतों में मनोरंजक तंबोला में भी सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान अध्यक्ष कृष्णा गर्ग, ममता मांगलिक, पूर्णिमा अग्रवाल, अनिता मित्तल, ज्योत्सना गुर्जर आदि मौजूद रहे।