फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   स्वराज अभियान के अंतर्गत रैली निकाली

स्वराज अभियान के अंतर्गत रैली निकाली

Wed, 18 Apr 2018 07:56 PM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
स्वराज अभियान के अंतर्गत रैली निकाली

विज्ञापन
स्वच्छता रैली निकाल किया जागरूक
- सनौता स्थित प्राथमिक विद्यालय में चलाया स्वराज अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
फलावदा। ग्राम सनौता स्थित प्राथमिक विद्यालय में स्वराज अभियान के अंतर्गत स्वच्छ भारत दिवस के रूप में जागरूकता एवं स्वच्छता रैली निकाली गई।
रैली का शुभारंभ ग्राम पंचायत सचिव अजय त्यागी व ग्राम प्रधान हज्जन रिहाना द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य मुनीर अहमद व सहायक अध्यापक अनिल कुमार द्वारा किया गया। रैली के माध्यम से ग्रामवासियों को स्वच्छ भारत कार्य को सफल बनाने हेतु प्रेरित किया गया। विद्यालय की छात्र छात्राओं ने स्वच्छता से संबंधित तख्ती बनाकर रैली में प्रतिभाग किया। रैली के प्रति ग्राम के सम्मानित व्यक्तियों का अच्छा उत्साहवर्धन किया गया। रैली के साथ-साथ स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत बच्चों का नामांकन प्राथमिक विद्यालय में कराने की अपील की गई। इस मौके पर नसरीन मिर्जा सहित समस्त स्कूल स्टाफ का सहयोग रहा।
वहीं भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत नगर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें शासन द्वारा नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक को चयनित किया गया। जिसमें स्वच्छ भारत दिवस के अंतर्गत विशेष सफाई अभियान चलाकर वार्ड वासियों को स्वच्छता के प्रति एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष, सभासदगण व समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन



माछरा। गांव ऐत्मादपुर में ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन के रूप में स्वच्छता की शपथ ग्रहण की गई। साथ ही बुधवार को स्वच्छता पर निंबध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री संस्कृत इंटर कालेज ऐत्मादपुर के प्रांगण में स्वच्छ भारत मिशन का संदेश देने के लिए एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान सरदार जय सिंह ने तथा संचालन ग्राम पंचायत सचिव सुधीर राघव ने किया। सर्वप्रथम कालेज के छात्र-छात्राओं ने बैनर लेकर गांव के विभिन्न मोहल्लों मे स्वच्छता अभियान रैली निकालकर स्वच्छता अपनाने पर जोर दिया रैली कॉलेज में आकर समाप्त हुई।
बैठक में एडीओ पंचायत अमित कुमार, एडीओ एवं कार्यवाहक बीडीओ नरेंद्र सिंह सिरोही, परवेश कुमार, राजकुमार आदि ने विचार व्यक्त कर कहा कि स्वच्छता से गांव गली मोहल्ले जहां सुंदर दिखाई देते है। वहीं बीमारियां भी कम फैलती है सीएचसी प्रभारी डॉ. आलोक नायक ने अनेक बीमारियों के लक्षण एवं उनके बचाव की जानकारी दी। सीडीपीओ राजेंद्र सिंह ने आंगनबाड़ी परियोजना के संबंध में कुपोषण से बच्चों को कैसे बचाया जा सकता है जानकारी दी गई। निबंध लेखन में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान असरजीत, सुधीर राघव, ब्रजपाल, कंवरपाल, अनीस, राजकुमार, अभिषेक, आदि गांव के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो घायल
फलावदा। बाइक सवार दो लोगों को बुधवार को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
दौराला निवासी कफील पुत्र नूरू व सलीम पुत्र अबरार अपनी बाइक पल्सर से घर लौट रहे थे। महलका सकौती मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से दोनों घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। खबर लिखे जाने तक घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।


कला प्रतियोगिता आयोजित
बहसूमा। कस्बे के डीपीएम सीनियर सैकेंड्री पब्लिक स्कूल में बुधवार को कला प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में कक्षा एक से पांच तक के सभी छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सभी छात्रों ने प्राकृतिक दृश्यों के चित्र बनाए। सचिव ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके प्रयासों की प्रशंसा व सराहना की। इस मौके पर जिया जैदी, अमित गुप्ता, अलका गर्ग, गुलाब आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed