{"_id":"5acd18444f1c1b1d3d8b46c1","slug":"152339053617-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेस्ट यूपी में देर शाम फिर आयी आंधी और बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेस्ट यूपी में देर शाम फिर आयी आंधी और बारिश
Updated Wed, 11 Apr 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बादलों के बीच बढ़ा दिन का पारा
- चौबीस घंटों तक ऐसे ही रहेगा मौसम
अमर उजाला ब्यूरो
मोदीपुरम। सोमवार को हुई रिमझिम बारिश के बाद मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहे। बादलों के बीच भी दिन का तापमान बढ़ गया। देर शाम वेस्ट यूपी में फिर से तेज आंधी के साथ बारिश आ गई जिससे मौसम खुशनुमा हो गया।
वेस्ट यूपी में मंगलवार शाम को हुई बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली तो वहीं किसान बारिश के चलते परेशान रहे। सोमवार को बारिश के बाद तापमान में गिरावट देखी गई थी वहीं मंगलवार को फिर से तापमान में पांच डिग्री की वृद्धि हो गई। मेरठ, सहारनपुर, बिजनौर, बागपत, शामली मुजफ्फरनगर समेत वेस्ट यूपी में तेज हवाओं के साथ बारिश आ गई।
मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आद्रता 68 व न्यूनतम 40 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 5.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि बुधवार को भी मौसम का मिला- जुला असर रहेगा, ज्यादा बदलाव के आसार नहीं है। अभी मौसम चौबीस घंटे तक ऐसा ही रहेगा, बुधवार को भी कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी के आसार है।
विज्ञापन
ऐसे तो बर्बाद हो जाएगी गेहूं की फसल
मोदीपुरम। वेस्ट यूपी में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते बारिश और आंधी का असर अभी बना हुआ है। मंगलवार की शाम फिर से वेस्ट यूपी में तेज हवा के साथ बारिश आई। जिससे आम और गेहूं की फसल पर फिर से आफत आ गई। अगर बारिश तेज हुई तो गेहूं की फसल बर्बाद हो जाएगी। किसान इस समय गेहूं की फसल को लेकर सबसे ज्यादा चिंतित है। आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि इस समय बारिश सहीं नहीं है। बारिश होने से सबसे ज्यादा नुकसान गेहूं की फसल को होगा। जिसके उत्पादन के साथ गुणवत्ता पर भी असर दिखेगा।