{"_id":"5ac53e374f1c1bd5618b5869","slug":"152287596420-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांति बनाने के लिए प्रधान आगे आए --- उपेंद्र सिंह प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांति बनाने के लिए प्रधान आगे आए --- उपेंद्र सिंह प्रधान
Updated Thu, 05 Apr 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शांति बनाने में प्रशासन का सहयोग करें प्रधान: उपेंद्र
मोदीपुरम। भारत बंद के आह्वान के दौरान हुए उपद्रव और आगजनी से करोड़ों रुपये की संपत्ति का नुकसान होने के बाद महानगर में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन ने पहल की है।
संगठन के जिलाध्यक्ष उपेंद्र सिंह प्रधान भराला ने कहा कि महानगर में जिस तरह से उपद्रवियों ने राज्य की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। वह बेहद निंदनीय है। राज्य में शांति व्यवस्था बनाए रखना जनता का मौलिक कर्तव्य है। इसलिए हमें राज्य और देश के विकास में आगे आकर पहल करनी होगी। उन्होंने कहा कि मेरठ में जिस तरह से बवाल के दौरान लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। वह गलत है। हम महानगरवासियों को आगे आकर शहर के साथ-साथ गांव में भी अमन चैन करनी होगी और पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को सहयोग कर इस उपद्रव को शांत कराना होगा। संगठन की ओर से अपने सभी प्रधानों को भविष्य में गांव में इस तरह की कोई घटना न हो, इसके लिए पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें। इस दौरान डॉ. दिनेश शर्मा, शिव कुमार प्रधान अंदावली, निछत्तर चिंदौड़ी, नत्थू सिंह जेवरी, ओमप्रकाश पाबली खुर्द आदि मौजूद रहे।
खास बातें:
राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन ने सभी प्रधानों से की अपील