{"_id":"5ac4f1544f1c1bc2618b5799","slug":"15228562813-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेंहू की खरीद शुरु हुई।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेंहू की खरीद शुरु हुई।
Updated Wed, 04 Apr 2018 09:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हस्तिनापुर। कस्बा स्थित आदर्श बहुद्देशीय सहकारी समिति पर बुधवार को गेहूं की तौल प्रारंभ की गई है।
एडीओ सहकारिता सुधीर शर्मा ने बताया कि हस्तिनापुर क्षेत्र में आठ गेहूं क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। जिनमें साधन सहकारी समिति दूधली, लतीफपुर, रठौरा कलां, हस्तिनापुर, राधानगर, उपभोक्ता सहकारी समिति हस्तिनापुर, भारतीय खाद्य निगम चेतावाला एवं आदर्श बहुद्देशीय सहकारी समिति हस्तिनापुर है। शासन के निर्देशानुसार एक अप्रैल से गेहूं की खरीद प्रारंभ होनी थी। क्रय केंद्रों पर तौल से संबंधित सामान नहीं पहुंचने के कारण तौल प्रारंभ नहीं हो सकी थी। दो दिन पूर्व क्रय केंद्रों पर तौल संबंधित सभी सामान पहुंच गया। आदर्श बहुद्देशीय सहकारी समिति हस्तिनापुर क्रय केंद्र पर बुधवार को 120 कुंतल गेहूं की खरीद की गई। इस मौके पर केंद्र प्रभारी रविंद्र कुमार द्वारा किसानों को मिठाई खिलाकर तौल का शुभारंभ किया गया।