फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नवसत्र पर यज्ञ का आयोजन।

नवसत्र पर यज्ञ का आयोजन।

Wed, 04 Apr 2018 08:11 PM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 08:11 PM IST
विज्ञापन
नवसत्र पर यज्ञ का आयोजन।
मवाना। कृषक इंटर कॉलेज मवाना में बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन करके नव शैक्षिक सत्र 2018-19 का विधिवत शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने बताया कि संस्था नित नए आयाम स्थापित कर रही है। कृषक इंटर कॉलेज ऑनलाइन एडमिशन की सुविधा प्रदान करने वाला जनपद मेरठ का प्रथम सहायता प्राप्त विद्यालय होगा। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंध समिति अध्यक्ष भंवर सिंह, सदस्य दीपक कुमार, शिक्षक डॉ. वीरेंद्र गांधी, संजीव कुमार, विनोद लांबा, सीपी यादव, सचिन मलिक, राजेश, नाहर सिंह, जितेंद्र वर्मा, प्रधान लिपिक प्रसोत कुमार एवं सैकड़ों छात्रों ने हवन में आहुति देकर धर्म लाभ उठाया।


लूट करने वालों को पुलिस को सौंपा
मवाना। गांव खेड़ी मनिहार निवासी पीड़ित ने बाइक एवं मोबाइल लूटने वाले दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस उनसे पूछताछ में जुटी है।
उल्लेखनीय है कि सात दिन पहले गांव खेड़ी मनिहार निवासी युवक इमरान पुत्र अलीमुद्दीन बाइक पर सवार होकर फलावदा से देर शाम गांव लौट रहा था। वह गांव निलौहा पार करके आगे बढ़ा तो रजवाहे के पास पहुंचते ही बदमाशों ने रोक लिया। उससे बाइक एवं मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे। इमरान बुधवार सुबह 10 बजे परीक्षा देने मवाना आ रहा था। उसने दो युवकों को पहचान लिया। उन्होंने ही उसके साथ लूट की थी। उसने शोर मचाकर उनको पुलिस के सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी ब्रजेश कुशवाहा का कहना है कि पकडे़ गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed