फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दलितों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ किया हंगामा,दुकाने बंद कराने का प्रयास,

दलितों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ किया हंगामा,दुकाने बंद कराने का प्रयास,

Mon, 02 Apr 2018 11:39 PM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
दलितों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ किया हंगामा,दुकाने बंद कराने का प्रयास,
किठौर/माछरा/बौंद्रा।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट द्वारा एसएसटी एक्ट के बारे में दिए निर्णय के खिलाफ कस्बा किठौर एवं शाहजहांपुर में सोमवार को सैकड़ों लोगों ने बाजार बंद कराने का प्रयास किया। यहां हंगामा भी किया। उन्होंने मेरठ-गढ़ मार्ग जाम करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। वहीं, केंद्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी। इस पर सीओ किठौर, एसओ मुंडाली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को समझा-बुझाकर शांत करके जाम खुलवाया।
कस्बा किठौर में मेरठ-गढ़ मार्ग स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर भवन के सामने सैकड़ों लोगों ने हंगामा करके बाजार बंद कराने का प्रयास किया। वहीं, जलूस निकालकर मोदी सरकार का पुतला फूंका तथा मेरठ-गढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। इसकी जानकारी पाकर सीओ किठौर हरिमोहन सिंह तथा एसओ मुंडाली उपेंद्र मलिक तथा एलआईयू अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कर जाम खुलवाया। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका। इस दौरान लोगों ने सीओ को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

उधर, कस्बा शाहजहांपुर में युवा अंबेडकर सेवा समिति के तत्वावधान में सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन करके जलूस निकाला। उन्होंने केन्द्र तथा प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर राजकपूर, धनसिंह जाटव, जयभगवान, सुनील जाटव, कृष्णपाल, धर्मपाल सिंह, पुष्पेन्द्र, राहुल कुमार, विजयपाल, ताराचंद, अमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, माछरा में अनुसूचित जाति के लोगों और उनके समर्थकों ने विरोध स्वरूप मेरठ-गढ़ मार्ग एवं हापुड़-किठौर मार्ग पर यातायात कई घंटे बंद रखा। इससे यातायात प्रभावित रहा। यहां टेंपो, बस, ट्रक आदि वाहन चल रहे थे। वे यात्रियों को काली नदी के पुल पर उतार देते थे। यहां यात्रियों को पैदल चलकर गंतव्य तक जाना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं उठानी पड़ी।

बौंद्रा क्षेत्र के दलित समाज के लोगों ने गांव महमदूपुरगढ़ी में रैली निकाली। उनका कहना था कि अब समाज के लोगों के साथ अत्याचार बढे़ंगे। जिससे परेशानी होगी। यहां सुरेश कुमार, अमित कुमार, कालू सिंह, हरवीर सिंह, सतपाल सिंह, पिंटू कुमार, लोकेश कुमार, सोनू कुमार, बलवीर सिंह आदि रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed