फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एस एस/एस टी एक्ट में संशोधन के विरोध में सडकों पर उतरे दलित समाज ने जुलूस निकाला।

एस एस/एस टी एक्ट में संशोधन के विरोध में सडकों पर उतरे दलित समाज ने जुलूस निकाला।

Mon, 02 Apr 2018 10:07 PM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
एस एस/एस टी एक्ट में संशोधन के विरोध में सडकों पर उतरे दलित समाज ने जुलूस निकाला।
मवाना।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के एससी/एसटी एक्ट के बारे में दिए निर्णय के खिलाफ दलित समाज के लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर सड़कों पर उतरे तथा नगर में जुलूस निकाला। इस दौरान दुकानें बंद कराने के लिए जुलूस में शामिल उपद्रवियों ने दर्जन भर जगह तोड़फोड़ की। इस दौरान कुछ व्यापारियों से भी मारपीट की। नगर में कई स्थानों पर थोड़ी-थोड़ी देर के लिए जाम लगाया। वहीं, कई वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई। हालांकि इस दौरान पुलिस कहीं दिखाई नहीं दी।
मवाना क्षेत्र के दलित समाज के लोगों ने भी बंद में शामिल होने का आह्वान एक दिन पहले कर दिया था। जिसके तहत समाज के लोग थाने के सामने अंबेडकर पार्क में एकत्र हुए तथा यहां से नगर पालिका के निकट रामलीला मैदान पहुंचे। यहां संबोधन के बाद जुलूस के रूप में केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बाजार की ओर कूच किया। जुलूस में शामिल युवक हाथों में लाठी-डंडे लिये हुए थे। बाजार में दुकानें खुली देख कुछ युवक भड़क गए तथा तोड़फोड़ की तथा दुकानदारों मारपीट की। इससे आनन-फानन में बाजार बंद हो गया। युवक नारेबाजी करते हुए भूड़ के मैदान पहुंचे। यहां शांतिपूर्वक आंदोलन की अपील की। इसके बाद जुलूस मिल रोड की ओर बढ़ा। यहां भी कुछ युवकों ने दुकानों को जबरन बंद कराया। बस स्टैंड पुलिस चौकी के पास सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। यहां आंदोलनकारी दो गुटों में बंट गए। एक गुट थाने की ओर, जबकि दूसरा गुट बाजार की ओर कूच कर गया। कस्बे लगभग तीन घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। हालांकि इस दौरान उपद्रवियों को रोकने के लिए पुलिस कहीं नजर नहीं आई। उन्होंने फलावदा चौराहे, बाईपास चौराहे, थाना तिराहा पर जाम लगाया तथा वाहनों में तोड़फोड़ की। इसके बाद एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। शाम को माहौल शांत हुआ तो कुछ व्यापारियों ने दुकानें खोलीं।
विज्ञापन

गुस्साए व्यापारियों ने थाना घेरा
दुकानों में तोड़फोड़ तथा व्यापारियों से मारपीट पर गुस्साए व्यापारी थाने पहुंचे और घेराव किया। नगर में जुलूस के दौरान मुख्त्यार सिंह बालुशाही वाले, भाजपा नेता रवि गोला के पुत्र गौरव गोला दुकान पर बैठे थे। उनके काउंटर का शीशा उपद्रवियों ने तोड़ दिया तथा उनको भी डंडा मारकर घायल कर दिया। वहीं, प्रकाश, राकेश, राहुल अग्रवाल, प्रधान प्रोविजन स्टोर, जुनैद जन औषधि केंद्र आदि समेत एक दर्जन दुकानों में तोड़फोड़ की। महेंद्र क्लाथ हाउस से उपद्रवी सूट लूटकर ले गए। इस संबंध में थाने में राहुल अग्रवाल ने अज्ञात, सर्राफा व्यापार मंडल व संयुक्त व्यापार मंडल ने संयुक्त रूप से तीन नामजद तथा हजारों अज्ञात, प्रधान प्रोविजन स्टोर के संदीप भाटी ने चार नामजद तथा 20 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। संजय गौतम ने 15-20 अज्ञात के खिलाफ गालीगलौज कर फोटो स्टेट व कंप्यूटर आदि तोड़कर 64 सौ रुपये लूटने की तहरीर दी। वहीं, थाना प्रभारी ब्रजेश कुशवाहा का कहना है कि पांच सौ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं, उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि तहसील क्षेत्र के सभी थानों में चार-चार मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। ये दिन-रात पूरे मामले पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लैग मार्च किया
अपराह्न बजे पीएससी एक प्लाटून मवाना पहुंची और फ्लैग मार्च किया।
बस सेवा बंद, यात्री परेशान
हंगामे के चलते नगर के लिए बस सेवा बंद हो गई। जिस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग वाहन नहीं मिलने के कारण गंतव्यों तक नहीं पहुंच सके।
दलित समाज के लोगों ने ज्ञापन सौंपा
दलित समाज के लोगों ने तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। हालांकि पुलिस ने युवकों को तहसील परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया। तहसील गेट पर पहुंचकर ही उपजिलाधिकारी ने ज्ञापन लिया।


देर शाम आर्य कन्या इंटर कॉलेज में सभी व्यापारियों ने आज की घटना के विरोध में बैठक आहूत की। जिसमें विधायक दिनेश खटीक, सीओ यूएन मिश्र पहुंचे। यहां व्यापारियों ने सुरक्षा की मांग की। उन्होंने लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई करने की भी मांग की। इस पर आश्वासन दिया कि व्यापारियों को पूरी सुरक्षा दी जाएगी। यदि कोई अप्रिय घटना होती है तो उसके लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
मुख्य बातें
मवाना कस्बे में उपद्रवियों ने दुकानों में तोड़फोड़ कर मारपीट की, जाम लगाया
पुलिस की मौजूदगी न देख बेकाबू हुए उपद्रवी
जबरन दुकान बंद कराई, सामान भी लूट ले गए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed