फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   श्रीमद् भागवत कथा।

श्रीमद् भागवत कथा।

Fri, 30 Mar 2018 06:55 PM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 06:55 PM IST
विज्ञापन
श्रीमद् भागवत कथा।
हस्तिनापुर। कस्बा स्थित श्रीकृष्ण मंदिर स्थित पंचायती धर्मशाला में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा पाठ के चैाथे दिन शुक्रवार को साध्वी डा. विश्वेश्वरी देवी ने कथा वाचन करते हुए बताया कि अजामिल नाम का पापी भी भगवान के नाम से डर गया। कलयुग में महिला सर्वश्रेष्ठ है। इससे अपवित्र भी पवित्र हो जाता है। बडे़-बडे़ पापियों का भी उद्धार हो जाता है। बावन रूप में प्रकट होकर भगवान ने भक्तों का उद्धार किया। श्रीराम अवतार में जन्म लेकर भगवान ने मानवीय मर्यादाओं की शिक्षा दी। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन


झड़ाका में घरों के सामने भरा गंदा पानी
हस्तिनापुर। ग्राम झड़ाका में मार्ग पर कई ग्रामीणों के घरों के सामने रास्ते में गंदा पानी भरा हुआ है। धर्म सिंह समेत कई ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत में कहा कि इस रास्ते से बच्चे एवं अन्य ग्रामीण आते-जाते समय गंदे पानी में गिर जाते हैं। उन्हें कई बार चोट लग चुकी है। गंदा पानी एकत्र होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इससे डेंगू एवं मलेरिया सरीखी बीमारियां फैलने का भय बना हुआ है। साथ ही त्वचा संबंधी बीमारियां भी फैल रही हैं। उनका कहना है कि वे कई बार इस संबंध में खंड विकास अधिकारी समेत अन्य उच्चाधिकारियों को सूचित कर चुके हैं परन्तु कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed