{"_id":"5ab5299a4f1c1be93f8b495d","slug":"15218223617-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिस संपति से पुलिस ने कब्जा हटवाया। उसको नगर पालिका ने अपना बताया। पुलिस और अधिकारियों को सौंपे कागजात।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिस संपति से पुलिस ने कब्जा हटवाया। उसको नगर पालिका ने अपना बताया। पुलिस और अधिकारियों को सौंपे कागजात।
Updated Fri, 23 Mar 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। राजोवाला बाग के पास न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने एक किराएदार से मकान खाली कराया। जैसे ही इसकी जानकारी चेयरमैन अयूब कालिया को हुई तो उन्होंने उक्त संपत्ति नगर पालिका की बताकर पुलिस एवं तहसील अधिकारियों को कागज सौंपकर पालिका को कब्जा दिलाए जाने की मांग की है।
नगर पालिका चेयरमैन अयूब कालिया ने बताया कि राजोवाला बाग के पास संपत्ति नगर पालिका की थी। जिसको तीन सगे भाइयों ने स्वयं को मालिक बताते हुए एक महिला को किराएदार दर्शाकर उससे खाली कराने के लिए कोर्ट में वाद दाखिल किया। वहां से किराएदार को खाली कराने का आदेश प्राप्त कर लिया तथा आज उक्त संपत्ति को महिला किराएदार से पुलिस लेकर खाली करा लिया। इसकी जानकारी नगर पालिका अध्यक्ष अयूब कालिया को हुई। उन्होंने तुरंत पालिका अधिकारियों को अवगत कराते हुए, संपति से संबंधित न्यायालय के आदेश को लेकर कर्मचारी थाने भेजने की जानकारी दी। चेयरमैन के आदेश पर नगर पालिका कर्मचारी थाना मवाना तथा तहसील में गए तथा न्यायालय का आदेश दिखाते हुए उक्त संपति को नगर पालिका की बताते हुए पालिका को कब्जा दिलाए जाने को कहा। एसएसआई करतार सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों से कागजात मंगा लिए हैं। शनिवार को जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
चीनी के दाम घटने से मिलें परेशान
मवाना। मवाना शुगर मिल के महाप्रबंधक गन्ना प्रमोद बालियान ने किसानों को आश्वस्त किया कि किसानों का समस्त पेराई योग्य गन्ना लेने के बाद ही मिल बंद की जाएंगी।
विज्ञापन
महाप्रबंधक प्रमोद बालियान ने बताया कि मिल आज तक 158 लाख कुंतल गन्ने की पेराई कर चुकी है। यह पिछले साल से 20 लाख कुंतल अधिक है। इस वर्ष मवाना चीनी मिल ने अब तक 244 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों को किया है। चीनी के दाम बीते साल के मुकाबले काफी 8 सौ रुपये कुंतल तक घट गए हैं। यह चिंता का विषय है। मवाना चीनी मिल नियमानुसार चीनी बिक्री का 85 प्रतिशत भुगतान किसानों को कर रही है। उन्होंने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि समस्त पेराई योग्य गन्ना लेने के बाद ही मिल बंद की जाएगी। उन्होंने किसानों से अपील की पर्ची आने पर ही गन्ने की छिलाई करें, केवल साफ छिला ताजा गन्ना ही क्रय केंद्र पर आपूर्ति करें।