फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सपा कार्यकर्ताओं ने राममनोहर लोहिया का जन्म दिवस मनाया।

सपा कार्यकर्ताओं ने राममनोहर लोहिया का जन्म दिवस मनाया।

Fri, 23 Mar 2018 07:11 PM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 07:11 PM IST
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओं ने राममनोहर लोहिया का जन्म दिवस मनाया।
मवाना। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा शुक्रवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया का जन्मदिवस मनाया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुधीर कामिल के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय लोहिया के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि ने कहा डॉ. लोहिया ने कहा था कि लोग मेरी बात सुनेंगे जरूर, लेकिन मेरे मरने के बाद। वे जातपात के विरोधी थे। सुधीर कामिल ने कहा कि डॉ. लोहिया ने हमेशा सच का साथ दिया। वे देशभक्ति व अपने समाजवादी विचारों के लिए जाने गए। इस मौके पर नरेशपाल, खिलाड़ी सिंह, बनारसी दास कश्यप, आकाश कामिल, शादाब अख्तर, इरफान कुरैशी, कंबर जैदी, जौनी गुर्जर, बाबूराम, सतपाल, आरिश कुरैशी, नईम मलिक, गुड्डू यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


बाइक चोरी में दरोगा पुत्र जेल भेजा
मवाना। पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में पकडे़ गए दरोगा पुत्र को जेल भेज दिया है। पुलिस आरोपी से कुछ भी उगलवाने में नाकाम रही।
जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार दोपहर एएसपीजी कॉलेज के सामने से शोर मचाए जाने पर पुलिस कमलकांत पुत्र नरेश कुमार निवासी पुलिस लाइन मेरठ को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से चाबियों का गुच्छा भी बरामद हुआ था। कमलकांत दरोगा का पुत्र है। इस संबंध में पीड़ित मोहित ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी ब्रजेश कुशवाहा ने बताया कि बाइक चोरी के आरोप में कमलकांत को जेल भेज दिया है। वहीं, पुलिस आरोपी से कुछ और उगलवाने में कामयाब नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed