{"_id":"5ab40eb74f1c1bc1758b6ef9","slug":"152174994119-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पल्लवपुरम में ग्रीन बेल्ट से नगर निगम की टीम ने हटाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पल्लवपुरम में ग्रीन बेल्ट से नगर निगम की टीम ने हटाया कब्जा
Updated Fri, 23 Mar 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
निगम टीम ने 38 परिवारों से कब्जा हटवाया
मोदीपुरम। पल्लवपुरम फेज दो की ग्रीन बेल्ट पर कई सालों से कब्जा जमाए हुए गडिया लुहारों के 38 परिवार को नगर निगम की टीम ने बृहस्पतिवार को हटा दिया। ग्रीन बेल्ट से कब्जा हटाने के बाद परिवार को वापस चित्तौड़गढ़ भेज दिया गया। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद कमिश्रर के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है।
पल्लवपुरम फेज दो में पीएनबी बैंक के सामने सर्विस रोड ग्रीन बेल्ट पर करीब 38 गडिया लुहार परिवार के साथ रहते थे। मामले की शिकायत तीन माह पूर्व आवंटी मीना, मंजू, कांति, उमेश आदि ने कमिश्नर व एमडीए वीसी से की थी। उसके बाद से आवंटी कई बार शिकायत कर चुके है। खबर को अमर उजाला ने बृहस्पतिवार के अंक में ‘आवंटियों ने दी धरने की चेतावनी’ शीर्षक से प्रकाशित किया था। जिसके बाद कमिश्नर के निर्देश पर निगम की टीम संपत्ति अधिकारी राजेश कुमार, अपर नगर आयुक्त एच कर्णी, संजय गुर्जर, अक्षय कुमार, सुनील सैनी, विपिन, रूद्रेश आदि जेसीबी के साथ पहुंचे। वहां पर गडिया लुहारों को हटाने का काम शुरू किया गया। लुहारों ने विरोध शुरू कर हंगामा कर दिया। हंगामे के बीच कार्रवाई नहीं रुकी और गडिया लुहारों को दुल्हैड़ा रोड स्थित चित्तौड़गढ़ में वापस भेज दिया। संपत्ति अधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि गडिया लुहार ग्रीन बेल्ट पर कब्जा कर रह रहे थे, जिन्हे वहां से हटा दिया गया है, जो परिवार बचे है, उन्हें शुक्रवार को हटा दिया जाएगा।
खास बातें:
पल्लवपुरम फेज दो की ग्रीन बेल्ट पर अवैध कब्जा कर रह रहे थे परिवार
आंवटियों ने की थी शिकायत, कमिश्नर हुए सख्त