{"_id":"5ab26e3d4f1c1bb22a8b490b","slug":"152164332120-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवास योजना में अधर में लटका निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवास योजना में अधर में लटका निर्माण
Updated Wed, 21 Mar 2018 08:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना।
ग्राम मेहरमती मीणा में गोमती पत्नी रामकिशन का प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत इसी वर्ष मकान का निर्माण शुरू हुआ। यहां मकान 25 वर्ग मीटर में बनना था, लेकिन गोमती ने यह मकान 50 वर्ग मीटर में निर्माण शुरू कर दिया। जिसमें दीवार भी सही तरह से खड़ी नहीं हो सकी। मकान निर्माण धन के अभाव में लटक गया। इस मकान के लिए एक लाख बीस हजार रुपये आवंटित हुए थे। इस मामले में मकान पूरा नहीं करने पर बीडीओ ने मानक के अनुरूप मकान निर्माण नहीं करने एवं मकान निर्माण पूरा नहीं करने पर नोटिस जारी कर दिया। साथ ही कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। वहीं, सरधना देहात ग्राम प्रधान पति सैयद मुमताज अली ने पचास हजार रुपये की गोमती की मदद की ताकि मकान का निर्माण पूरा कर सके। इस मौके पर नितिन मीणा, रवि मीणा, आशीष मीणा, उमेश मीणा, बिशनपाल, तंजीम कुरैशी आदि उपस्थित रहे।