फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बार काउंसिल ऑफ यूपी का चुनाव 23 व 24 मार्च को

बार काउंसिल ऑफ यूपी का चुनाव 23 व 24 मार्च को

Wed, 21 Mar 2018 07:47 PM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
बार काउंसिल ऑफ यूपी का चुनाव 23 व 24 मार्च को
मेरठ। बार काउंसिल ऑफ यूपी के वर्ष 2018 का चुनाव आगामी 23 व 24 मार्च को प्रात: 10 बजे से शाम 05 बजे तक कचहरी परिसर स्थित मेरठ बार एसोसिएशन के पं. नानक चंद सभागार में होगा। चुनाव में 4555 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

पीठासीन अधिकारी डीजीसी सिविल नगेंद्र सिंह यादव ने बुधवार को बताया कि मतदान करने हेतु पात्रता के लिए प्रत्येक मतदाता को यूपी बार काउंसिल द्वारा जारी पहचान पत्र लाना आवश्यक होगा। चुनाव में उनके दो सहयोगी वरिष्ठ अधिवक्ता आरएच अंसारी व जिला शासकीय अधिवक्ता राजस्व मौ. जुनैद अहमद भी साथ रहेंगे। इनके अलावा बूथ एजेंट के लिये तैयारी की जा रही है। पीठासीन अधिकारी के अनुसार मतदाता अपनी वरीयता अंकित करने के लिये एक व दो अंक लिखेंगे। जिसके संबंध में मेरठ बार एसोसिएशन के कार्यालय में एवं न्यायालय परिसर में नमूना चस्पा किया गया है। मतदान के समय कोई भी प्रत्याशी या सहयोगी पं. नानक चंद सभागार या परिसर में प्रचार नही करेगा और न ही प्रचार सामग्री वितरित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed