फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   युथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष की प्रेस वार्ता।

युथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष की प्रेस वार्ता।

Sat, 17 Mar 2018 10:07 PM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
युथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष की प्रेस वार्ता।
मवाना। सपा यूथ ब्रिगेड के प्रदेशाध्यक्ष मौ. एबाद ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 का आगाज हो चुका है। जिसका परेशान जनता ने उप चुनाव में ट्रेलर दिखा दिया है।
विज्ञापन

युथ ब्रिगेड के प्रदेशाध्यक्ष मौ. एबाद का मवाना पहुंचने पर थाना तिराहे पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कामिस जैदी के आवास पर वार्ता करते हुए कहा कि उप चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन की जीत को ऐतिहासिक जीत बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने किसानों की रोजी-रोटी, नौजवानों से रोजगार, छात्र-छात्राओं से शिक्षा तथा महिलाओं की सुरक्षा को छीन लिया है। प्रदेश में गुंडाराज कायम है। मौ. एबाद ने कार्यकर्ताओं से मिशन 2019 में जुट जाने तथा भाजपा को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। कासिम जैदी ने कहा कि सपा लगातार गरीब मजदूर किसानों की आवाज को उठा रही है। संचालन जिला उपाध्यक्ष मोनू पंवार ने किया। इस मौके पर दीपक गिरी, कंबर जैदी, सुहैल, वसिम, नवेज, नईम हैदर, सरताज आदि काफी संख्या में थे।
विज्ञापन


सफाई अभियान चलाया
मवाना। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका चेयरमैन अयूब कालिया ने सभासदों तथा नगर पालिका कर्मचारियों के साथ सफाई अभियान चलवाकर सफाई कराई।
चेयरमैन अयूब कालिया, अमीर आजम भूरा, संजय प्रजापति आदि ने अपनी देखरेख में वार्ड 13 में माढ़ी मंदिर रोड, हरिहर विहार, मोहल्ला कल्याण सिंह, स्नेह नर्सिग होम, ढोलापुरी रोडवेज बस स्टैंड, कामिल पेट्रोल पंप आदि स्थानों पर झाडू, कूड़ा व नाली आदि की सफाई कराई। अभियान में स्वच्छ भारत मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक अमरनाथ, सफाई लिपिक अनिल कुमार, धनेंद्र कुमार, संदीप कुमार आदि थे। चेयरमैन ने सभी सफाई नायकों को अपने अपने क्षेत्र में सफाई कराने के निर्देश दिए। लापरवाही और शिकायत मिलने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय विराट कुश्ती
मवाना। राष्ट्रीय विराट कुश्ती (दंगल) का आयोजन 19 मार्च से 25 मार्च तक होगा। जिसमें नेपाल, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, मेरठ, बागपत आदि के पहलवान भाग लेंगे। दंगल में महिला पहलवान भी भाग लेंगी। यह जानकारी आयोजक चौधरी रबनवाज ने दी।

महिला से अभद्रता, मारपीट
मवाना। मोहल्ला मुन्नालाल निवासी राजेश ने थाने में दी तहरीर में चार लोगों को नामजद करते हुए दुकान पर बैठी उसकी पत्नी को गालीगलौज करने तथा अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। बचाने आए विकास को आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।

मोहल्ला मुन्नालाल निवासी राजेश कुमार पुत्र बुद्ध सिंह ने बताया कि वह किसी काम से बाजार गया था। दुकान पर उसकी पत्नी बैठी थी। नामजद आरोपियों ने गालीगलौज करके उसकी पत्नी का हाथ पकड़ने तथा अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। शोर मचाने पर विकास आया तो आरोपियों ने उसको भी मारपीट कर घायल कर दिया। जब मोहल्ले के लोग एकत्र हुए तो आरोपियों ने पथराव कर दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed