फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हिंदू नववर्ष के उपलक्ष में पथ संचलन निकाला गया।

हिंदू नववर्ष के उपलक्ष में पथ संचलन निकाला गया।

Sat, 17 Mar 2018 07:11 PM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 07:11 PM IST
विज्ञापन
हिंदू नववर्ष के उपलक्ष में पथ संचलन निकाला गया।
मवाना। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में शनिवार को नगर में पथ संचलन निकाला। पथ संचलन में स्वयं सेवक पूरे गणवेश में शामिल थे।
विज्ञापन

नगर की नालंदा कॉलोनी के पार्क से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में पथ संचलन निकाला। पथ संचलन निकाले जाने से पूर्व मुख्य वक्ता प्रांत संगठन मंत्री हिंदू जागरण मंच ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता समाज को संगठित करने का कार्य करता है। पथ संचलन थाना तिराहा, सुभाष बाजार, पांडव चौक आदि निर्धारित मार्गों को होता हुआ हस्तिनापुर रोड स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुआ। पथ संचलन में स्वयं सेवक पूरे गणवेश में थे। पथ संचलन में जिला संघ चालक जयप्रकाश गुप्ता, जिला कार्यवाह लोकेश चौहान, उमेश चौधरी, अंशु गौतम, सतीश रस्तोगी, राजू पंडित, सतीश भारद्वाज, आदित्य रस्तोगी, रजनीश विश्वकर्मा, नीरज गोयल, निपुण चौहान, नीरज सैन, अजय चौहान, विवेक रस्तोगी, गोविंद गुप्ता, अमित शर्मा आदि काफी संख्या में स्वयंसेवक थे।
विज्ञापन


वाहन चोरी, तहरीर दी
मवाना। गोल मार्केट निशा काम्पलेक्स के सामने रहने वाले सलमान पुत्र सईद अहमद अपनी गाड़ी अपने घर के सामने खड़ी करके सोने चला गया था। रात को 2.30 बजे के आसपास गाड़ी स्टार्ट होने की आवाज सुनाई दी। उसने तुरंत यूपी 100 पर फोन किया परंतु चोर गाड़ी लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। उल्लेखनीय है कि यह लगातार दूसरी घटना है। इकरामनगर से बृहस्पतिवार रात घर के बाहर खडे़ ट्रक अज्ञात ने चोरी कर लिया था। उसका भी अभी तक सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed