{"_id":"5aabf2e34f1c1b5a598b46ad","slug":"152121852111-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय परीक्षाओं में किस प्रकार परीक्षा के नाम पर छात्र छात्राओ के भविष्य से खिलवाड किया जा रहा है। यह नजारा आज देखने को मिला।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय परीक्षाओं में किस प्रकार परीक्षा के नाम पर छात्र छात्राओ के भविष्य से खिलवाड किया जा रहा है। यह नजारा आज देखने को मिला।
Updated Fri, 16 Mar 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना।
परिषदीय परीक्षाओं में छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। परीक्षा के नाम पर खानापूरी की जा रही है। नगर के दो स्कूलों में जहां एक में छात्र समीप बैठकर परीक्षा देते तथा दूसरे स्कूल में परीक्षा समाप्त होने के बाद भी नकल करने में जुटे थे। इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी सतेंद्र ढाका का कहना है कि वे इसकी जांच कराएंगे।
शासन स्तर से प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूल में शिक्षा के माहौल को सुधारने का भरसक प्रयास किया जा रहा है। साथ ही प्रदेश सरकार नकल विहिन परीक्षा कराने के हरसंभव प्रयास कर रही है। इस समय परिषदीय स्कूलों में चल रही परीक्षाओं को मजाक बनाया हुआ है। इन स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। अमर उजाला संवाददाता पासपास स्थित कन्या जूनियर हाईस्कूल में पहुंचा। वहां पर परीक्षा दे रहे छात्र आसपास बैठकर एक-दूसरे की उत्तर पुस्तिकाओं में से नकल करने में मशगूल थे। वहीं, समीप स्थित जूनियर हाईस्कूल में परीक्षा का समय समाप्त हो जाने के बाद भी परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिका में लिखने में लगे थे। वहीं, प्रश्नों के उत्तर पेपर के पीछे लिखे थे। इस संबंध में वहां उपस्थित शिक्षक इस बाबत कोई जवाब देने के बजाय वहां से चला गया। इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी सतेंद्र ढाका का कहना था कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य बातें
बेसिक शिक्षा अधिकारी बोले, मामले की जांच कराकर की जाएगी कार्रवाई
ट्रक चोरी
मवाना। मोहल्ला मुन्नालाल निवासी इस्लाम पुत्र रसीद ने बताया कि उसने अपना ट्रक को अपनी बुआ निवासी इकरामनगर में खड़ा कर रखा था। इसकी बीती रात किसी अज्ञात ने वहां से चोरी कर लिया। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।