{"_id":"5aa82a7a4f1c1bc3758b542b","slug":"15209706054-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस चालक ने मारी सफारी में टक्कर परिवार बाल-बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस चालक ने मारी सफारी में टक्कर परिवार बाल-बाल बचा
Updated Wed, 14 Mar 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बस ने कार में मारी टक्कर, हंगामा
मोदीपुरम। सिवाया टोल प्लाजा पर रोडवेज बस चालक ने आगे चल रही कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार परिवार बाल-बाल बचा। इसके बाद कार सवारों और बस चालक में काफी नोकझोंक हुई। टोल कर्मचारियों ने यात्रियाें को दूसरी बस से भेजा।
गुड़गांव निवासी प्रमोद चिकित्सक हैं। मंगलवार को वह अपने साथी अनिल के साथ सफारी गाड़ी में सवार होकर हरिद्वार जा रहे थे। सिवाया टोल प्लाजा पर पीछे से तेज गति से आई रोडवेज बस ने कार में टक्कर मार दी। इससे कार सवार परिवार बाल-बाल बचा। टोल कर्मचारियों ने बस चालक शादाब से ड्राइविंग लाइसेंस मांगा तो वह लाइसेंस नहीं दिखा सका। इस पर कार सवारों की चालक से नोकझोंक हो गई। हंगामा होते देख बस से सवारियां बाहर आ गईं। टोल अधिकारी और कर्मचारियों ने दूसरी बस रुकवाकर यात्रियों को भेजा। काफी हंगामे के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। टोल सुरक्षा अधिकारी मनिंदर विहान भराला का कहना है कि रोडवेज बस चालक की गलती से हादसा हुआ था।
खास बातें:
सिवाया टोल प्लाजा पर हुआ हादसा
बस चालक के पास नहीं था ड्राइविंग लाइसेंस