{"_id":"5aa6975a4f1c1ba7758b5197","slug":"15208674033-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल का वार्षिकोत्सव।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल का वार्षिकोत्सव।
Updated Mon, 12 Mar 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। रुद्रा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल मवाना खुर्द के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध किया।
स्कूल के वार्षिकोत्सव विबग्योर का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में एसएसपी मंजिल सैनी ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। स्कूल के प्रधानाचार्य डा. पकंज त्यागी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके बाद बच्चों ने धमाकेदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य, भांगड़ा आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सभी ने सराहा।
कार्यक्रम में क्रिएटिव हंट के परिणामों के साथ छात्रवृत्ति की घोषणा की गई। कार्यक्रम में विजेता 118 छात्र-छात्राओं को एसएसपी मंजिल सैनी, स्कूल के चेयरमैन व विधायक डा. सोमेंद्र तोमर आदि ने ट्राफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन रश्मि सिंह और शिवानी चौधरी ने किया। यहां एसएसपी मंजिल सैनी. विधायक डा. सोमेंद्र तोमर, गन्ना समिति चेयरमैन विनोद भाटी, प्राचार्या डा. शक्ति साहनी, प्राचार्या डा. नीरू तोमर आदि ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में रुद्रा इंस्टीट्यूट की प्राचार्या उर्मिला मोरल, कोर्स कोर्डिनेटर अभिजीत चटर्जी आदि उपस्थित रहे।