{"_id":"5aa697584f1c1bbc758b5192","slug":"15208674015-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में लेखपाल की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में लेखपाल की मौत
Updated Mon, 12 Mar 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थिति में लेखपाल की मौत
फलावदा। मवाना तहसील में तैनात लेखपाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर एसडीएम मवाना और इंस्पेक्टर फलावदा पहुंच गए। परिजनों के आश्वासन के बाद शव को सुपुर्द कर दिया गया। तहसील में तैनात विनीत निवासी ग्राम उपेड़ा थाना सिंभावली जनपद हापुड़ दो वर्ष से ग्राम नंगला ऐंजदी निवासी राजेश पुत्र तिलकराम के घर पर रह रहा था। विनीत पर ग्राम नंगला ऐजदी, सकौती, नंगला हरेरू, कुंडा पिनाई का चार्ज था। सोमवार सुबह उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विनीत की मौत की सूचना स्थानीय पुलिस को मिली तो एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव और इंस्पेक्टर जनक सिंह चौहान मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिये लिखा पढ़ी शुरू कर दी। मृतक के परिजनों ने पुलिस से पोस्टमार्टम ना कराने का आग्रह किया। बाद में पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया।