फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नगर पालिका में समाधान दिवस में आई पांच समस्याएं।

नगर पालिका में समाधान दिवस में आई पांच समस्याएं।

Mon, 12 Mar 2018 07:08 PM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका में समाधान दिवस में आई पांच समस्याएं।
मवाना। नगर पालिका में सोमवार को आयोजित समाधान दिवस में पांच शिकायतें आईं।
विज्ञापन

नगर पालिका परिसर में आयोजित समाधान दिवस में संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष शैवाल दुबलिश ने समस्याओं के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। इसमें नगर के मुख्य मार्ग फलावदा रोड, मिल रोड को भी जेनरेटर से जोडे़ जाने, भैंसा रोड पर बने मार्केट में शौचालय का निर्माण कराए जाने, फलावदा रोड के नाले की सफाई कराने तथा हैंडपंप लगवाए जाने आदि की मांग की है। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं का समाधान तत्काल कराया जाए। इस अवसर पर टीएस विनय सागर, जेई जयपाल, अवनीश कुमार, प्रधान लिपिक लाखन चौहान, लिपिक अनिल कुमार आदि उपस्थित थे।

घर में घुसकर मारपीट
मवाना। मोहल्ला काबली गेट निवासी नौशाद पुत्र नजीर के पड़ोसी ने घर में घुसकर उस पर तथा घर की महिलाओं के साथ मारपीट की। तहरीर में पांच को नामजद तथा पांच अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन


सठला में जानलेवा हमला
मवाना। गांव सठला निवासी जमशेद पुत्र जब्बार ने वह घर के दरवाजे पर बैठा हुआ था। इसी दौरान गांव निवासी एक व्यक्ति वहां पहुंचा तथा गालीगलौज कर जान से मारने की नीयत से उस पर तमंचे से फायर कर दिया। जिसमें वह बाल-बाल बचा। आरोपी से उसका जमीन का विवाद चल रहा है। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed