{"_id":"5aa598764f1c1bbb758b4f28","slug":"152080215016-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन का तापमान बढ़ा, गर्म रहा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन का तापमान बढ़ा, गर्म रहा मौसम
Updated Mon, 12 Mar 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। दिन में गर्मी तो रात को पारा गिर जाता है। लेकिन अब पारा लगातार बढ़ेगी और लोगों को गर्मी परेशान करेगी।
पिछले पांच दिन से लगातार दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। तापमान सामान्य से काफी ऊपर चल रहा है। रविवार का दिन अन्य दिनों की अपेक्षा थोड़ा गर्म था। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 31.2 और न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 72 और न्यूनतम 27 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन और रात के तापमान में .2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि आने वाले चार-पांच दिन मौसम साफ रहेगा और तापमान भी 33 से ऊपर पहुंचने के आसार है। हवाओं की गति धीमी होने से गर्मी बढ़ेगी। दिन का तापमान सामान्य से 5 डिग्री और रात का तापमान सामान्य से 4 डिग्री ऊपर चल रहा है। इतना तापमान का ऊपर जाना ठीक नहीं है। 14 और 15 मार्च को कुछ स्थानों पर हल्के बादल आ सकते है, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।
पिछले छह दिनों का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
6 28.1 14.6
7 28.8 14.6
8 30.5 11.9
9 30.6 12.2
10 31.7 15.6
11 31.9 15.8