फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   48 घंटे मौसम रहेगा नरम-गरम, फिर बढ़ेगा पारा

48 घंटे मौसम रहेगा नरम-गरम, फिर बढ़ेगा पारा

Fri, 09 Mar 2018 02:16 AM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
48 घंटे मौसम रहेगा नरम-गरम, फिर बढ़ेगा पारा
मोदीपुरम। दिन में गरम और रात में नरम चल रहे मौसम में अगले 48 घंटे में बदलाव के संकेत हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने भीषण गर्मी के संकेत देते हुए 48 घंटे में दिन का तापमान 33 डिग्री के पार जाने के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन

चार दिनों से दिन का तापमान 30 डिग्री से नीचे ही चल रहा था। लेकिन बृहस्पतिवार को इसमें उछाल आ गया। मौसम का मिजाज सुबह से ही बदला हुआ था। दिन में पश्चिमी हवाओं की गति भी धीमी थी, जिससे तापमान बढ़ता चला गया। हवा की गति कम होने के कारण गरमी का अहसास होना शुरू हो गया है। हालांकि रात को मौसम थोड़ा सर्द रहने से संतुलन बना हुआ है।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र पर अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 80 व न्यूनतम 38 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन का तापमान करीब दो डिग्री बढ़ा तो रात का तापमान करीब तीन डिग्री गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तल्ख होंगे गर्मी के तेवर
मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि जिस तरह से तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है, उससे आने वाले दिनों में गर्मी के तेवर तल्ख होंगे। मौसम में धीरे-धीरे परिवर्तन आ रहा है, जिसके बाद दिन का तापमान भी सामान्य से कई डिग्री ऊपर पहुंचेगा।

33 के पार पहुंचेगा पारा
कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि हवाओं की गति धीमी होने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। अब तापमान में बढ़ोतरी रहेगी और तापमान बढ़ता हुआ 33 डिग्री से ऊपर पहुंचने के आसार हैं। आने वाले दो-तीन दिनों में तापमान बढे़गा। जिसमें दिन में मौसम में काफी परिवर्तन दिखाई देगा।
- मौसम वैज्ञानिकों का कहना, तापमान तोड़ेगा गर्मी के रिकॉर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed