फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जिला बार चुनाव में राजीव नागर पैनल विजयी

जिला बार चुनाव में राजीव नागर पैनल विजयी

Fri, 09 Mar 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
जिला बार चुनाव में राजीव नागर पैनल विजयी
मेरठ। जिला बार एसोसिएशन की प्रबंध समिति के चुनाव में राजीव नागर पैनल विजयी रहा। संघर्षपूर्ण मुकाबले के बाद अध्यक्ष पद पर राजीव नागर और महामंत्री पद पर प्रवीण कुमार सुधार को जीत मिली।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी उदयवीर सिंह तोमर ने बताया कि मतगणना सुबह 10 बजे से मध्याह्न तीन बजे तक चली। जिसमें अध्यक्ष पद पर राजीव नागर, राजीव त्यागी से 42 मतों से विजयी हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर इन्हीं के पैनल पर संजीव कुमार शर्मा ने वीरेंद्र वीर तोमर को 181 मतों से हराया। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अमित कुमार एडवोकेट ने 176 मतों से संजय त्यागी को हराया। महामंत्री पद पर संघर्षशील मुकाबले में प्रवीण कुमार सुधार ने विजय शर्मा को 11 मतों से हराया। कोषाध्यक्ष पद पर राजीव कांत गर्ग ने राजेंद्र सिंह तोमर को पांच मतों से हराया। संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर अनोज कुमार गिरि प्रदीप कुमार से 181 मतों से जीते। संयुक्त सचिव प्रकाशन पद पर मो. यासर ने 55 मतों से मो. परवेज खान को हराया। संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद पर सुषमा अग्रवाल ने अंकुर प्रकाश को 40 मतों से हराया। राजीव त्यागी पैनल का कोषाध्यक्ष व संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद पर कब्जा रहा।
विज्ञापन

किसको कितने मत
अध्यक्ष पद
राजीव कुमार नागर - 287
राजीव कुमार त्यागी - 245
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
संजीव कुमार शर्मा - 350
वीरेंद्र वीर तोमर -169
उपाध्यक्ष
अमित कुमार - 344
संजय त्यागी -168
महामंत्री
प्रवीण कुमार सुधार - 270
विजय शर्मा - 259
कोषाध्यक्ष
राजीव कांत गर्ग - 261
राजेन्द्र सिंह तोमर - 256
संयुक्त सचिव प्रशासन
अनोज कुमार गिरी 292
प्रदीप कुमार 111
संयुक्त सचिव प्रकाशन
मो. यासर 281
मो. परवेज खान 226
संयुक्त सचिव पुस्तकालय
सुषमा अग्रवाल 279
अंकुर प्रकाश 239

बेंच के लिए हर प्रस्ताव के साथ
जिला बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष राजीव नागर व महामंत्री प्रवीण सुधार ने जीत के बाद कहा कि उनकी जीत सभी वकीलों की जीत है। वह जिला बार की गरिमा को बनाए रखने के लिए वकीलों के हित में सभी वरिष्ठ एवं युवा अधिवक्ताओं को साथ लेकर कार्य करेंगे। हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर केंद्रीय संघर्ष समिति के हर प्रस्ताव को सख्ती से लागू कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ वकीलों ने दी बधाई
नवनिर्वाचित प्रबंध समिति को वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. ओपी शर्मा, सुरेंद्र सिंह ढाका, अनिल तोमर, पूर्व अध्यक्ष, डॉ. अनिल कुमार शर्मा, पूर्व महामंत्री रामकुमार शर्मा, पूर्व महामंत्री, संजीव कुमार, एडीजीसी वैभव सिंह, प्रशांत गुप्ता, जसपाल गुजराल, आनंद कश्यप, विनय खोखर, धीरज चौधरी, अशोक गुप्ता आदि ने बधाई दी।

जुलूस निकाला, रंग बरसा
जीत के बाद पदाधिकारियों ने जुलूस निकाला। जिला बार एसोसिएशन परिसर में सभी ने विजयी पदाधिकारियों को बधाई दी। इस दौरान सभी ने होली का रंग बरसाया। वरिष्ठ वकीलों के चेंबर पर जाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
- राजीव त्यागी पैनल का रहा दो पदों पर कब्जा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed