फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   किसान एकता संघर्ष संगठन के घरने को कांग्रेस ने दिया समर्थन।

किसान एकता संघर्ष संगठन के घरने को कांग्रेस ने दिया समर्थन।

Wed, 07 Mar 2018 08:52 PM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
किसान एकता संघर्ष संगठन के घरने को कांग्रेस ने दिया समर्थन।
मवाना। गन्ना किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर किसान एकता संघर्ष संगठन का धरना बुधवार को भी जारी रहा। धरने में कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद मोघा तथा चेयरमैन मवाना अयूब कालिया कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे तथा धरने का समर्थन किया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि किसान एकता संघर्ष संगठन द्वारा तहसील में बीते माह से गन्ना किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन कालीन धरना दिया जा रहा है। धरना बुधवार को भी जारी रहा। यहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद मोघा तथा नगर पालिका चेयरमैन अयूब कालिया मौके पर पहुंचे तथा किसानों के साथ धरने पर बैठे। जिलाध्यक्ष विनोद मोघा तथा चेयरमैन अयूब कालिया ने किसानों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि किसान समय से गन्ना भुगतान नहीं मिलने से परेशान हैं। वहीं, किसानों को समय से पर्याप्त पर्चियां भी नहीं मिल रही हैं। उन्होंने प्रशासन से किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए समाधान किए जाने की मांग की। धरने में किसान शौकीन गुर्जर, जितेंद्र कुमार, जगवीर सिंह. तिलकराम आदि के साथ कांग्रेस के शाहनवाज कुरैशी, अमित पंवार, रामकृष्ण यादव, अहसान उल हक, पूनम शर्मा, राजेंद्र जाटव, इलियास कुरैशी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

वहीं, किसान एकता संघर्ष संगठन द्वारा तहसील में दिए जा रहे धरने को उपजिलाधिकारी के आश्वासन के बाद किसानों ने समाप्त कर दिया।
उल्लेखनीय है कि किसान एकता संघर्ष संगठन द्वारा तहसील में किसानों की मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा था। 8 मार्च को शौकीन गुर्जर ने मांगें पूरी नहीं होने पर टंकी पर चढने की चेतावनी दे रखी थी। बुधवार की शाम को उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव धरना स्थल पर पहुंचे तथा धरना दे रहे किसानों से वार्ता की। उपजिलाधिकारी के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया। वहीं शौकीन गुर्जर ने चेतावनी दी कि यदि उसकी मांगों को पूरा नहीं किया तो पुन: आंदोलन करने को बाध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



होली मिलन समारोह में कविता पाठ
मवाना। नगर पालिका द्वारा बुधवार हो होली मिलन समारोह आयोजित कर लोगों को शुभकामनाएं दी गईं।
नगर पालिका द्वारा शहीद चंद्रभान वाटिका में आयोजित होली मिलन समारोह में कुमार मुनीश अक्स ने काव्य पाठ किया। इस मौके पर सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। नगर पालिका के चेयरमैन अयूब कालिया ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में सुशीला चौहान, पूर्व सभासद राजेंद्र जाटव, फैयाज अंसारी, संजय, हाफिज इकरामुद्दीन, अमीर आजम उर्फ भूरा, वाजिद अंसारी, दीन मोहम्मद, गोविंद गुप्ता, शाह आलम, सल्लू मलिक, धर्मराज चौहान, सलीम कुरैशी, ताज मोहम्मद आदि समेत पालिका के कर्मचारी तथा अधिकारी उपस्थित थे।

दोहरे हत्याकांड के आरोपियों पर इनाम घोषित
परीक्षितगढ़। गांव अगवानपुर में दोहरे हत्याकांड में वांछित चल रहे पांच हत्यारोपियों पर दस-दस हजार का इनाम घोषित कर दिया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

गांव अगवानपुर में बीती 29 दिसंबर को इख्तरान और अब्दुल बाकी पक्ष के लोगों के बीच खेत पर कहासुनी हो गई थी। जिसके चलते इख्तरान पक्ष के दर्जनों लोगों ने अब्दुल बाकी पक्ष और नुरू इस्लाम के पुत्रों पर हमला बोल दिया था। यहां ताबड़तोड़ फायरिंग भी की थी। जिसके चलते नुरू इस्लाम के पुत्र कमरूल, सदूउन, रफीशान पुत्रगण नुरू इस्लाम और मुजस्सिम पुत्र अब्दुल माजिद, साबिर पुत्र शहफूल, कदीम पुत्र अब्दुल मतीन धारदार हथियारों एवं गोली लगने से घायल हो गए थे। कमरूल पुत्र नुरू इस्लाम, मुजस्सिम पुत्र अब्दुल माजिद की घटनास्थल पर मौत हो गई थी। दोहरे हत्याकांड में पुलिस आठ लोगों को जेल भेज चुकी है। तीन दिन पूर्व वांछित चल रहे पांच आरोपी फरमान, हुसैन, रमीज, इख्तेदार, जीशान के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जा चुकी है। हालांकि आरोपी फरार चल रहे हैं। बुधवार को उच्चाधिकारी के आदेश पर वांछित चल रहे पांचों आरोपियों पर दस-दस हजार का इनाम घोषित कर दिया गया है। पुलिस आरोपियों के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed