{"_id":"5a9db3264f1c1b641f8b8e6f","slug":"15202846875-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पालिका से मांगा अतिक्रमण हटवाने का प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने पालिका से मांगा अतिक्रमण हटवाने का प्लान
Updated Tue, 06 Mar 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल्द चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान
सरधना। नगर में जाम की समस्या के कारण जनता परेशान हैं। जाम का मुख्य कारण सड़कों के किनारे होने वाले अतिक्रमण व अवैध कब्जे हैं। वहीं थाना पुलिस के पास अतिक्रमण के प्वाइंट की पूरी जानकारी नहीं होने के कारण पुलिस द्वारा अतिक्रमण को हटवाने में परेशानी होती हैं। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर ने इस संबंध में पालिका को पत्र भेजकर अतिक्रमण और अवैध कब्जों को हटवाने की अपील की है। थानाध्यक्ष का कहना है, कि पुलिस अतिक्रमण को हटवाने का पूरा प्रयास करती है। लेकिन पालिका के द्वारा स्पष्ट रूप से सूची थाने पर उपलब्ध नहीं कराने के कारण अतिक्रमण हटवाने में काफी परेशानी होती हैं। इस संबंध में पालिका के अतिक्रमण लिपिक मनोज कुमार का कहना है, कि जल्द ही पुलिस को अतिक्रमण के प्वाइंटों की सूची पुलिस को सौंप दी जाएगी। जिससे जल्द ही नगर को अतिक्रमण मुक्त बनाया जा सके। सरधना में वैसे मुख्य रूप से पुलिस चौकी बस स्टैंड, मेरठ रोड, सरधना बिनौली मार्ग, अशोक स्तंभ पुलिस चौकी, गंज बाजार, चौक बाजार, तारनी स्ट्रीट गुजरान गेट व देवी मंदिर समेत कई जगहों पर सड़कों के किनारे अतिक्रमण होने से जाम की समस्या बन जाती हैं।