{"_id":"5a9db3234f1c1bff388bb664","slug":"152028468313-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिठलोकर में कब्रिस्तान की भूमि को बेचने का आरोप,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिठलोकर में कब्रिस्तान की भूमि को बेचने का आरोप,
Updated Tue, 06 Mar 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप
सरधना। पिठलोकर के ग्रामीणों ने तहसील अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी को सोमवार को एक शिकायती पत्र भेजा। ग्राम के कुछ लोगों पर कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जा करके उसको बेचने का भी आरोप लगाया। ग्रामीणों ने गांव के कुछ लोगों पर कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जा करने और कब्रिस्तान की भूमि को बेचने का आरोप लगाते हुए सोमवार को एसडीएम से मामले की शिकायत की। आरोप है कि कब्रिस्तान की भूमि पर गांव के ही कई लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। कुछ लोग उस भूमि को बेच रहे हैं। शिकायत पर एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस संबंध में ग्रामीणों ने एक शिकायती पत्र जिलाधिकारी के पास भी भेजा। शिकायत करने वालों में राजा ठाकुर खलील, शराफत, सत्तार, नदीम, इरफान, इशाद आदि रहे।