फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मुठभेड़ में पच्चीस हजारी नईम को गोली लगी

मुठभेड़ में पच्चीस हजारी नईम को गोली लगी

Wed, 28 Feb 2018 11:36 PM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में पच्चीस हजारी नईम को गोली लगी
सरूरपुर।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के जसड़ सुलताननगर-हर्रा संपर्क मार्ग पर बुधवार देर शाम एसओ सरूरपुर पुलिस बल के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान जसड़ सुलताननगर की ओर से सफेद रंग की अपाचे बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिये। उन्हें पुलिस ने रोकने का प्रयास किया परंतु बाइक सवार ईख के खेत की ओर भागने लगे। इस पर पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने गोली चला दी। गोली एसओ सरूरपुर की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी।

पुलिस ने चेकिंग के दौरान जसड़ सुलताननगर-हर्रा संपर्क मार्ग पर बाइक सवार रोकने का प्रयास किया परंतु वे बाइक छोड़कर ईख के खेत की तरफ भागे। इस पर पुलिस ने पीछा किया तो उन्होंने गोली चला दी। गोली एसओ धर्मेंद्र सिंह को लगी परंतु बुलेट प्रूफ जैकेट के चलते जख्मी होने से बच गए। पुलिस बल ने भी बदमाशों को घेकरकर गोली चला दी। जिसमें से एक गोली पच्चीस हजारी नईम पुत्र सत्तार को बदमाश को लग गई। हालांकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। इसकी पुलिस ने काफी देर तक तलाश की। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल नईम को पुलिस सीएचसी पर ले गई। वहीं, मुठभेड़ की सूचना पाकर सीओ सरधना, एसओ रोहटा एवं जानी पुलिस तथा यूपी 100 पुलिस भी मौके पर पहुंचे। इस बारे में एसओ सरूरपुर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में गोली लगने से घायल बदमाश नईम बीती ग्यारह फरवरी को खिवाई कस्बे में ही पुलिस पर गोली चलाकर भाग गया था। गोली खिवाई चौकी के सिपाही राहुल के हाथ गोली लगी थी। कस्बे के लोगों ने पुलिस पर पथराव करके नईम छुड़ाकर भगा दिया था। इस दौरान पुलिस को चकमा देकर उसका भाई शकील भी फरार हो गया था। सीओ संतोष कुमार ने बताया कि गोली लगने से घायल हुआ बदमाश काफी शातिर है। वह इससे पूर्व दो बार पुलिस को मुठभेड़ में खिवाई कस्बे में ही चकमा देकर भाग चुका है। उसके फरार भाई शकील की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
जसड़ सुलताननगर-हर्रा संपर्क मार्ग पर चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़
पैर में गोली लगने से घायल इनामी को सीएचसी में भर्ती कराया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed