{"_id":"5a96e18b4f1c1b78028b701c","slug":"151983780413-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना विभाग की टीम पर का छापा, चार गन्ना माफियाओं के खिलाफ तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना विभाग की टीम पर का छापा, चार गन्ना माफियाओं के खिलाफ तहरीर
Updated Wed, 28 Feb 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहटा।
बजाज शुगर मिल किनौनी के रासना क्रय केन्द्र ए पर गन्ना माफिया द्वारा की जा रही अवैध गन्ना खरीद पर रोक लगाने गई गन्ना विभाग की टीम ने बुधवार को छापेमारी की। टीम का आरोप है कि गन्ना माफिया ने कार्रवाई करने के विरोध में टीम को धमकी दी। वहीं, गन्ना विभाग की टीम ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सहकारी गन्ना विकास समिति सचिव डॉ. सचिन कुमार ने बताया कि कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि बजाज शुगर मिल किनौनी के रासना स्थित ए गन्ना क्रय केन्द्र पर कुछ लोग जरूरतमंद किसानों के गन्ने की कोल्हू क्रेशरों की दर पर नकद खरीद कर रहे हैं। बगैर पर्चियों के क्रय केन्द्र पर बगैर तौल लिपिक के रात में भी गन्ना डाल देते हैं। सुबह को अन्य किसान अपनी पर्चियों पर गन्ना आपूर्ति करने क्रय केन्द्र पर जाते हैं तो उन्हें प्लॉट भरा मिलता है। इससे आम किसान त्रस्त हैं। बुधवार को इसकी शिकायत गांव के लोगों ने फोन करके गन्ना आयुक्त लखनऊ को दी। इस पर मलियाना गन्ना समिति सचिव डॉ. सचिन कुमार और बजाज शुगर मिल किनौनी मिल के जीएम केन कुलदीप राठी रासना गन्ना क्रय केन्द्र ए पर पहुंचे। वहां पर मौजूद गन्ना माफिया ने टीम को देख घटतौली करने का आरोप लगा हंगामा करना शुरू कर दिया। जांच में पाया कि बुधवार को तौल बंद होने के बावजूद माफिया गन्ना डाल रहे थे। अगेती की तौल में सामान्य गन्ना डाल दिया गया। इस पर जीएम केन कुलदीप राठी ने तौल लिपिक के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। माफिया पर शिकंजे की कार्रवाई पर टीम को भुगत लेने की धमकी दी तथा फरार हो गये। इसके बाद सचिव मलियाना डॉ. सचिन कुमार ने रोहटा थाने में पांच नामजद एवं दर्जन अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी रोहटा सुभाष अत्री का कहना है कि मलियाना समिति सचिव की तरफ से तहरीर मिल गई है। जांच के बाद मुकदमा कायम करके गन्ना माफिया के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।