{"_id":"5a92bf1d4f1c1b0a7b8b91fb","slug":"151956684315-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरधना में अतिक्रमण के कारण हुये सड़क हादसे में गई महिला की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरधना में अतिक्रमण के कारण हुये सड़क हादसे में गई महिला की जान
Updated Sun, 25 Feb 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक ने बाइक सवार महिला को कुचला, मौत
बाइक अनियंत्रित होने पर हुआ हादसा
थाना निवासी क्षेत्र के गांव सारा से महादेव में शाद
पत्नी के साथ शादी समारोह में जा रहा था अलीशेर
लोगों ने ट्रक चालक को दबोचकर पुलिस को सौंप दिया
अमर उजाला ब्यूरो
सरधना।
तहसील रोड पर पशु चिकित्सालय के पास अतिक्रमण के चलते रविवार सुबह करीब ग्यारह बजे ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी महिला की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक ने ट्रक से कूदकर भागने का प्रयास किया। वहीं, लोगों ने उसे मौके से ही दबोच लिया। और उसकी धुनाई कर दी। चालक को पुलिस को सौंप दिया गया। मृतक महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया। वहीं, लोगों ने मार्ग से अतिक्रमण हटवाने की मांग को लेकर हंगामा किया।
गाजियाबाद के थाना निवासी अली शेर पुत्र कालू की महादेव गांव में अय्यूब से रिश्तेदारी हैं। रविवार को अय्यूब के यहां एक शादी समारोह था। मुजफ्फरनगर से बारात आई थी। शादी समारोह में शामिल होने के लिये अली शेर अपनी पत्नी वरीशा और बेटे फरमान के साथ बाइक पर सरधना से महादेव जा रहा था। पुलिस चौकी सरधना से तहसील रोड कालंद चुंगी की तरफ जा रहा था। पशु चिकित्सालय के पास उसके आगे ट्रक चल रहा था और वहां किनारे पर बुग्गी खड़ी थी। ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में अलीशेर की बाइक अनियंत्रित हो गई। इस बीच पीछे बैठी वरीशा का सिर ट्रक में लगा। गंभीर चोट के चलते उसका काफी खून बह गया। क्षेत्रीय लोगों ने ट्रक को रुकवाया। मौके से भागने का प्रयास कर रहे चालक को लोगों ने दबोच लिया। वहीं, पिटाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया गया। उधर, महिला को सरधना सीएचसी में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच अली शेर और उसके बेटे फरमान का रो-रोकर बुरा हाल था। क्षेत्रीय लोगों ने दुर्घटना का मुख्य कारण अतिक्रमण को बताया। वहीं, हादसे में अली शेर और उसके बेटे को मामूली चोट आई। पुलिस ने अली शेर की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पंचनामे के लिए भेजा