{"_id":"5a834fa84f1c1b0a7b8b6db3","slug":"151855525410-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादल छंटते ही आसमान साफ, बरतें एहतियात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादल छंटते ही आसमान साफ, बरतें एहतियात
Updated Wed, 14 Feb 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाके में बारिश और ओलावृष्टि के बीच मौसम सर्द बना हुआ है। हालांकि मंगलवार को बादल छंटते ही आसमान साफ हो गया। धूप खिलने पर दिन का तापमान सात डिग्री बढ़ गया, जबकि रात का तापमान 3 डिग्री गिर गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार ऐसे नरम-गरम मौसम में एहतियात बरतने की जरूरत है। दिन में मौसम साफ रहेगा। लेकिन रात में पाला पड़ने से धूप खिलने के बीच शीतलहर चलेगी। हवा का असर मौसम ठंडा रहेगा।
दरअसल मौसम में नमी के साथ सर्दी का असर बना हुआ है। सोमवार को जहां मौसम खराब था, वहीं मंगलवार सुबह तक मौसम फिर से बदल गया और साफ हो गया, जिसके बाद पारा भी चढ़ता गया। दिन में अच्छी धूप का लोगों ने आनंद लिया। चटक धूप के बीच दिन का तापमान बढ़ा। लेकिन शाम को तेज हवा का असर सर्दी को बढ़ा गया। अभी रात में सर्दी का असर बना हुआ है। रात में पाला भी ज्यादा दिखाई दिया।
मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्र्दता 95 व न्यूनतम 43 प्रतिशत दर्ज की गई। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अब मौसम साफ रहेगा। दिन में अच्छी धूप खिलेगी और तापमान भी बढे़गा। जबकि रात का तापमान स्थिर रहेगा और थोड़ा गिर भी सकता है। रात में पाला भी सर्दी को बढ़ाएगा।
विज्ञापन
खास बातें:
मौसम वैज्ञानिकों का कहना, नरम-गरम रहेगा मौसम
रात में पड़ेगा पाला, धूप खिलने के बीच चलेगी शीतलहर