फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पारा गिरा, मौसम में बदलाव के संकेत

पारा गिरा, मौसम में बदलाव के संकेत

Sun, 04 Feb 2018 02:12 AM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
पारा गिरा, मौसम में बदलाव के संकेत
मोदीपुरम। मौसम में चल रहे उतार-चढ़ाव के बीच दिन और रात का पारा फिर से गिर गया है। अभी 48 घंटे तक मौसम ऐसे ही बना रहने की संभावना है। सोमवार के बाद मौसम में बदलाव होने के संकेत मिल रहे हैं। छह और सात फरवरी को बारिश होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि फरवरी में जिस तरह से मौसम की शुरुआत हुई है, वह ठीक नहीं है। समय से पहले मौसम का गर्म होना और तापमान का बढ़ना भी अभी सही नहीं चल रहा है। मौसम के बदलाव के बीच दिन और रात के तापमान में 2-2 डिग्री की गिरावट आई है। शनिवार को धूप तो तेज थी। लेकिन हल्की हवा चलने के बीच दिन का तापमान गिर गया। शाम को भी हवा का असर दिखाई दिया तो हल्की मौसम में नमी भी आ गई। सुबह और रात में ठंड का असर अभी बना हुआ है।
विज्ञापन

हालांकि दिन और रात का तापमान फिर से सामान्य से ऊपर चल रहा है। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 85 व न्यूनतम 44 प्रतिशत दर्ज की गई। डॉ. शाही के अनुसार पांच फरवरी से जम्मू और हिमाचल के ऊपरी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, उससे मौसम बदल सकता है। तापमान भी थोड़ा कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed