{"_id":"5a75e6954f1c1b9f268b807e","slug":"151767639015-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड की बैठक, करोडों के प्रस्ताव पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड की बैठक, करोडों के प्रस्ताव पास
Updated Sat, 03 Feb 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा। नगर पंचायत में शनिवार को आयोजित दूसरी बोर्ड बैठक में करोड़ों रुपये के प्रस्ताव पास किए गए। इसमें राजकीय महिला महाविद्यालय के रास्ते का निर्माण मुख्य मुद्दा रहा।
नगर पंचायत चेयरमैन रमेश ठेकेदार की अध्यक्षता एवं नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी निषाद मदुरमय की देखरेख में नगर पंचायत सभागार में बोर्ड की दूसरी बैठक का आयोजन किया गया। इसमें कस्बे में आए दिन होने वाली चोरियों को रोकने के लिए जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था करने, स्वच्छ भारत मिशन के तहत कस्बे में जगह-जगह कूडे़दान रखवाने, कई रास्तों का निर्माण कराना, उलधन रोड पर साइड पटरी का निर्माण कराना तथा उलधन रोड स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय तक करीब एक किलोमीटर के रास्ते का निर्माण कराना समेत करोड़ों रुपये के प्रस्ताव पास किए गए। बैठक में क्षेत्रीय विधायक सत्यवीर त्यागी भी पहुंचे। इस मौके पर योगेश त्यागी, समेत सभी सभासद मौजूद रहे।