फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बारिश से गिर गया दिन का पारा, छूट गई कंपकंपी

बारिश से गिर गया दिन का पारा, छूट गई कंपकंपी

Wed, 24 Jan 2018 02:13 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
बारिश से गिर गया दिन का पारा, छूट गई कंपकंपी
मेरठ। कई दिन से मौसम में चल रहे उतार चढ़ाव के बीच मंगलवार को वेस्ट यूपी में एक बार फिर से मौसम बदल गया। बारिश और तेज हवा के कारण तापमान फिर से 20 डिग्री से नीचे आ गया है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बुधवार दोपहर बाद मौसम साफ रहेगा और बृहस्पतिवार कोहरे के आसार हैं।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह से ही आसमान पर बादल छा गए थे। इसके बाद दोपहर से लेकर शाम तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। वेस्ट यूपी के कुछ जनपदों में बारिश तेज हुई है। जबकि हवा भी सामान्य से अधिक रही। वहीं दोपहर में दो बजे आसमान पर काले बादल छाए तो अंधेरा सा हो गया। हाईवे पर वाहन चालकों को लाइट जलानी पड़ी। शाम तेज हवा ने कंपकंपी छुड़ा दी। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 17.1 और न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 88 और न्यूनतम 61 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 4.9 डिग्री की गिरावट और रात के तापमान में 1.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। बारिश 3.6 मिमी रिकॉर्ड की गई है। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम डॉ. एन सुभाष का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश हुई है। बारिश का असर वेस्ट यूपी में दिखाई दिया। बुधवार को भी बारिश के आसार हैं। शाम तक मौसम साफ होगा और बृहस्पतिवार सुबह फिर से कोहरा छा सकता है।
विज्ञापन



फसलों को होगा लाभ
कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी तक बारिश नहीं हुई थी। सर्दी के सीजन में बारिश बहुत जरूरी है।। बारिश से गेहूं, गन्ना, आलू, मटर, चना, मसूर, सरसों समेत सभी दलहनी फसलों को लाभ मिलेगा। इन फसलों के लिए सर्दी अभी और होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले छह दिन का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
18 24.6 4.1
19 24.8 9.1
20 22.4 9.4
21 23.5 5.8
22 22.0 5.0
23 17.1 6.5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed