{"_id":"5a65fe074f1c1b7c268b5c6a","slug":"151663380120-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापार संघ चुनाव के लिए मार्गदर्शक मंडल गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापार संघ चुनाव के लिए मार्गदर्शक मंडल गठित
Updated Mon, 22 Jan 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लावड़।
कस्बे में सोमवार को व्यापार संघ अध्यक्ष पद के लिए चुनाव का बिगुल बज गया है। आयोजित बैठक में व्यापारियों ने पुरानी कमेटी भंग कर जल्द चुनाव कराने की मांग की। इसके बाद मार्गदर्शक मंडल की नियुक्ति कर दी गई है। यह जल्द चुनाव की घोषणा करेगी। फिलहाल तीन प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ने की घोषणा की है।
लावड़ कस्बे में व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय गुप्ता हैं। पिछले दो दिन से व्यापार संघ अध्यक्ष का चुनाव कराने की व्यापारियों में चर्चा चल रही थी। इसको लेकर सोमवार को सैनी प्लाजा में व्यापारियों की बैठक हुई। इसमें शामिल व्यापारियों ने पुरानी कार्यकारिणी भंग कर दी और जल्द चुनाव कराने की मांग की गई। हालांकि व्यापारी उस वक्त हैरान रह गए जब कुछ व्यापारियों ने अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी के लिए 51 हजार की धनराशि जमा करने की शर्त रख दी। इस पर छोटे व्यापारियों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने विरोध किया। हालांकि व्यापारियों ने बाद में इस प्रस्ताव को खारिज कर नियमानुसार चुनाव कराने की बात कही। बैठक में मार्गदर्शक मंडल की नियुक्ति की गई है। जिसमें साजिद जैदी, सोमपाल, हाजी खुर्शीद, राजीव शर्मा, देव कुमार को शामिल किया गया है। जल्द ही यह कमेटी चुनाव की घोषणा करेगी। फिलहाल बैठक में तीन दावेदार व्यापारी गौरव गुप्ता, रामानन्द और मोहित ने अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने की बात कही है। बैठक में अनुज गुप्ता, पीयूष, मनीष, रियासत, फारुख, नायाब, महेश, मोनू, सोनू, राहुल, मोहन, रोहित आदि मौजूद रहे।
सपा के कुछ कार्यकर्ता हैं, जो चुनाव कराने की बात कर रहे हैं। फिलहाल चुनाव के संबंध में कोई सहमति नहीं बनी है। यदि कस्बे के व्यापारी चुनाव चाहेंगे तो नियमानुसार कराया जाएगा।-संजय गुप्ता, व्यापार संघ अध्यक्ष लावड़
विज्ञापन
मुख्य बातें
व्यापारियों ने पुरानी कमेटी को भंग कर चुनाव कराने की मांग