फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   राजकीय महिला महाविद्घालय में वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन

राजकीय महिला महाविद्घालय में वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन

Wed, 17 Jan 2018 09:28 PM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
राजकीय महिला महाविद्घालय में वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन
राजकीय महिला महाविद्यालय में हुआ वार्षिक कार्यक्रम
विज्ञापन

खरखौदा।
महिला महाविद्यालय में द्वितीय वार्षिक समारोह हुआ। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम सहित खेलकूद प्रतियोगिता भी हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों ने प्रतियोगिता छात्रों को पुरस्कृत किया।

खरखौदा स्थित महिला महाविद्यालय में द्वितीय वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खरखौदा नगर पंचायत चेयरमैन रमेश ठेकेदार, विशिष्ट अतिथि भाजपा के मंडल अध्यक्ष रामनिवास त्यागी सहित महिला महा विद्यालय की प्राचार्य डॉ. रेखा रानी तिवारी सहित सभी ने सरस्वती मां की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय सुरभि ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इस दौरान महा विद्यालय की छात्राओं ने मार्च पास्ट कर अतिथियों को सलामी दी। कार्यक्रम में दौड़, चंद्र प्रक्षेपण, भाला प्रक्षेपण, लंबी कूद, ऊंची कूद सहित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इस दौरान संस्था की तरफ से चेयरमैन रमेश ठेकेदार से उलधन रोड से महाविद्यालय तक कच्ची सड़क के निर्माण की भी मांग की गई। इसी दौरान विशिष्ट अतिथि राम निवास त्यागी ने छात्राओं के उत्साह की प्रशंसा की। इस दौरान भाजपा नेता संजय प्रजापति ने जंगल में बने इस महिला महाविद्यालय की सुरक्षा में एसएसपी से एक पुलिस प्रकोष्ठ स्थापित कराने का आश्वासन दिया। क्रीड़ा प्रतियोगिता में सौ मीटर दौड़ में मीनाक्षी पाल ने प्रथम, कोमल पोसवाल ने दूसरा और दीपा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चक्का फेक में तृप्ति ने प्रथम, गरिमा ने दूसरा और छवि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में तृप्ति ने पहला, दीपा ने दूसरा ओर गरिमा सैनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, दो सौ मीटर दौड़ में तृप्ति ने पहला, गरिमा सैनी ने दूसरा और मुस्कान ने तीसरा स्थान पाया। गोला प्रक्षेपण ने तृप्ति ने पहला, गरिमा ने दूसरा व छवि ने तीसरा स्थान पाया। भाला प्रक्षेपण में तृप्ति ने पहला, गरिमा ने दूसरा व अंशी पाल ने तीसरा स्थान पाया। ऊंची कूद में दीपा ने पहला, मीनाक्षी ने दूसरा और गरिमा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चार सौ मीटर दौड़ में कोमल पोसवाल ने पहला और मुस्कान ने दूसरा, दीपा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान खेत प्रतियोगिताओं में विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में सबसे अधिक अंक पाने वाली छात्रा तृप्ति नागर को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर क्रीड़ा सचिव डॉ. शैलजा, डॉ. सुमन सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed