{"_id":"5a5e024f4f1c1b6e268b4b42","slug":"151611060117-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व संग्रह अमीनों ने धरना देकर एसडीएम को ज्ञापन दिया।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व संग्रह अमीनों ने धरना देकर एसडीएम को ज्ञापन दिया।
Updated Tue, 16 Jan 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। राजस्व संग्रह अमीन संघ की मवाना शाखा ने मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर धरना दिया तथा उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा।
राजस्व संग्रह अमीन संघ की मवाना शाखा द्वारा तहसील में धरना दिया गया। धरना दे रहे संग्रह अमीनों की मांग थी कि संवर्ग का वेतन ग्रेड बढ़ाया जाए। वसूली के नाम पर अमीनों का उत्पीड़न रोका जाए। संवर्ग की पदोन्नति व्यवस्था पूर्व की भांति नायब तहसीलदार पद पर बहाल किए जाने की मांग की। एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव को दिया। जिसमें कहा कि प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर संघ की 11 सूत्रीय मांगों की शासन द्वारा बार-बार अनदेखी किए जाने के कारण पूर्व में घोषित कार्यक्रम अनुसार धरना देकर विरोध प्रकट किया गया। धरने की अध्यक्षता बलराम सिंह ने की। जिसमें अध्यक्ष कुणाल गौतम, मंत्री प्रमोद चौधरी, राकेश शर्मा, रमाशंकर, दिनेश, अनिल शर्मा, सतीश कुमार शर्मा, शब्बीर अहमद, विक्रम सिंह आदि उपस्थित थे।
किसानों का सांकेतिक धरना
मवाना। किसानों ने एंग्रीमेंट के पैसे मांगे जाने, ओवरलोड बंद किए जाने की मांग को लेकर दूसरे दिन मंगलवार को सांकेतिक धरना दिया। किसी अधिकारी के नहीं पहुंचने पर किसान कुछ देर बाद ही उठकर चले गए।
किसानों ने दूसरे दिन भी अपनी समस्याओं को गन्ना समिति में सांकेतिक धरना दिया। किसानों ने एक पत्र गन्ना समिति के नाम कार्यालय में दिया। जिसमें किसानों ने मांग की कि जो ओवरलोड काटा गया है उसे तुरंत वापस किया जाए। सरकार के आदेशानुसार 14 दिन में उनका भुगतान होना चाहिए। किसानों से एग्रीमेंट का जो धन मांगा जा रहा है। उसे बंद किया जाए. जिन किसानों का एग्रीमेंट नहीं चल रहा है उनको शीघ्र चलाया जाए। कर्ज माफी में बैंकों की जांच हों। सांकेतिक धरना देने वालों में शौकीन गुर्जर, कंवरपाल भाटी, करण सिंह, विक्रम सिंह, ऋषिपाल, कर्मवीर सिंह, यशपाल, कविंद्र, नीरज नागर, मंगल शर्मा, सुमित शर्मा, कालूराम आदि थे।
विज्ञापन
सास-बहू सम्मेलन में लाभार्थी पुरस्कृत
मवाना। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत उपकेंद्र खालिदपुर में मंगलवार को सास-बहू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एचईओ एस विश्वास, बीएसपी एम सोनी, एलएचवी पी वैकेंट, एएनएम अंजू रानी, संगनी मुन्नी देवी और आशाओं ने भाग लिया। एचईओ एस विश्वास ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में पांच हजार, महिला नसबंदी में दो हजार, पुरुष नसबंदी में तीन हजार रुपये मिलते हैं। सम्मेलन में सभी लाभार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए।