{"_id":"5a567cbf4f1c1bfa188b4610","slug":"151561764911-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूप खिली, दिन-रात का पारा चढ़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप खिली, दिन-रात का पारा चढ़ा
Updated Thu, 11 Jan 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। हल्के कोहरे के बाद बुधवार को खिली धूप ने दिन और रात का तापमान बढ़ा दिया। हालांकि शीतलहर से ठिठुरन बनी रही। शाम को मौसम फिर से सर्द हो गया। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अभी मौसम ऐसे ही बना रहेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र पर अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 87 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 40 प्रतिशत दर्ज की गई। सुबह से शाम तक चार से छह किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं। एक दिन पहले की अपेक्षा में दिन के तापमान में 2.0 डिग्री व रात के तापमान में 3.0 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि हल्के कोहरे और शीतलहर से सर्दी का असर अभी बना रहेगा। रात में पाला पड़ेगा।