फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में उड़ा रहे एनजीटी के आदेश की धज्जियां

राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में उड़ा रहे एनजीटी के आदेश की धज्जियां

Tue, 14 May 2019 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में उड़ा रहे एनजीटी के आदेश की धज्जियां
राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में उड़ा रहे एनजीटी के आदेश की धज्जियां
विज्ञापन

खरखौदा। मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग 235 का निर्माण चल रहा है। मेरठ से हापुड़ तक कई जगह मिट्टी का कार्य चल रहा है। यहां पानी का समुचित प्रयोग नहीं किए जाने के कारण दिन में पूरे क्षेत्र में धूल का गुब्बार बन जाता है। जिससे रोड पर चलने वाले वाहन सवारों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं यहां पर एनजीटी के आदेश की भी अनदेखी की जा रही है।
मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग 235 का निर्माण चल रहा है। मेरठ से हापुड़ तक करीब 80 फीसदी कार्य हो चुका है। गांव फफूंडा, लालपुर व कैली बाईपास पर अभी मिटटी का कार्य चल रहा है। जहां फफूंडा से करीब 100 मीटर पहले अब भी मिट्टी का कार्य चल रहा है। वहीं, खरखौदा कस्बे से आगे लालपुर में खरखौदा से निकलने वाले बाईपास को मिलाया जा रहा है। उधर, पांची स्थित हाटमिक्स प्लांट से कैली बाईपास पर अभी मिट्टी का कार्य चल रहा है। दिन में तापमान अधिक होने एवं मिट्टी के कार्य में पानी का समुचित प्रयोग नहीं होने के कारण दिन में इन स्थानों पर धूल के गुबार उड़ते रहते हैं। जिससे आने जाने वाले दो पहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दिन में सभी स्थानों पर मिट्टी के कार्य पर पानी का प्रयोग होता रहता है। दिन में तापमान अधिक होने पर पानी जल्द सूख जाता है। वहीं, टेंडर का समय भी जल्द पूरा हो रहा है। जिस कारण दिन में ही काम करना पड़ रहा है।-एके मिश्रा, मैनेजर एपको कपंनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed