फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कंफ्यूजन दूर करेगा अमर उजाला एजूकेशन फेयर

कंफ्यूजन दूर करेगा अमर उजाला एजूकेशन फेयर

Wed, 08 May 2019 02:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 02:47 AM IST
विज्ञापन
कंफ्यूजन दूर करेगा अमर उजाला एजूकेशन फेयर
दुविधा को दूर करेगा अमर उजाला एजूकेशन फेयर
विज्ञापन

11 व 12 मई को सम्राट हैवंस में होगा आयोजन
देश के महत्वपूर्ण शिक्षण संस्थानों से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी

मेरठ। बारहवीं के बाद अब क्या? कौन से कालेज में एडमिशन लें? संबंधित स्ट्रीम के लिए कौन सा कॉलेज बेहतर है? कॉलेज फर्जी तो नहीं है? ऐसे तमाम सवालों के जवाब छात्रों को अमर उजाला ‘लक्ष्य 2019 द बिगेस्ट एजूकेशन एंड कॅरियर फेयर’ में मिलेंगे।
हर साल की तरह इस वर्ष भी युवा पाठकों के कॅरियर को राह दिखाने और कॉलेज के चयन में उनकी मदद के लिए अमर उजाला की ओर से लक्ष्य 2019 का आयोजन हो रहा है। आयोजन 11 व 12 मई को सम्राट हैवंस होटल गढ़ रोड में सुबह 10.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगा। एजूकेशन फेयर में यूपी बोर्ड, सीबीएसई व आईसीएसई से 12वीं की परीक्षा दे चुके छात्र फेयर में शामिल हो सकते हैं। दो दिवसीय फेयर में छात्रों को विभिन्न शिक्षण संस्थानों, देश के प्रमुख कॉलेज, टॉप 10 यूनिवर्सिटीज से संबंधित सभी जानकारियां मिलेंगी। विभिन्न शिक्षण संस्थानों में प्रवेश का तरीका, प्रवेश प्रक्रिया की आवश्यक शर्तें व नियमों के बारे में बताया जायेगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही स्ट्रीम वाइज कौन सा कॉलेज बेहतर है, यह जानकारी भी मिलेगी। नए पाठ्यक्रमों व छात्रवृत्तियों के बारे में भी फेयर में जानकारी दी जाएगी। शिक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञ छात्रों से सीधे संवाद कर उनकी परेशानियों को दूर करेंगे। ऑन स्पॉट कॅरियर गाइडेंस, आन स्पॉट एडमिशन व समस्याओें का समाधान होगा। फेयर में स्कॉलरशिप टेस्ट, कॅरियर काउंसलिंग, पर्सेनेलिटी ग्रूमिंग, जॉब ऑप्शन, वीडियो रिज्यूमे, एप्टीट्यूट टेस्ट, स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम व ओवरसीज एजूकेशन की जानकारी से जुड़े सेशन भी होंगे। फेयर में भाग लेने के लिए 8392946238 नंबर पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed