फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सीबीएसई हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में छाए मेधावी

सीबीएसई हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में छाए मेधावी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
सीबीएसई हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में छाए मेधावी
सीबीएसई हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में छाए मेधावी
विज्ञापन


मोदीनगर। सीबीएसई की हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में मोदीनगर क्षेत्र के बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। अधिकतर स्कूलों का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। नगर के कई स्कूलों के छात्रों ने फेवरेट फाइव के आधार पर 99 प्रतिशत व उसके आसपास अंक हासिल किए। केएन ग्लोबल स्कूल की दीपांशी जैन ने 99.2 अंक के साथ नगर टॉप किया।
हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में नगर की छात्रा का परिणाम बेहतरीन रहा। हापुड़ रोड स्थित डॉ केएन ग्लोबल पब्लिक स्कूल की दीपांशी जैन ने फेवरेट फाइव के आधार पर 99.2 अंक हासिल करके टॉप किया व 98 प्रतिशत के साथ मनु दूसरे स्थान पर रहीं। दयावती पब्लिक स्कूल की आयुषि चौधरी ने 98.2 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल टॉप किया। गोविंदपुरी कॉलोनी स्थित छाया पब्लिक स्कूल की क्रांति शर्मा ने 95.2 से स्कूल टॉप किया व 93 प्रतिशत के साथ रिया प्रजापति दूसरे स्थान रहीं। बालवाड़ी पब्लिक स्कूल के सार्थक अग्रवाल ने 99 प्रतिशत अंक हासिल करके स्कूल टॉप किया व दूसरे नंबर की हर्षिता त्यागी ने 94 प्रतिशत अंक हासिल किए।
विज्ञापन

गोविंदपुरी कॉलोनी के समरफील्ड स्कूल के मनीष ठाकुर 94.4 प्रतिशत के साथ स्कूल टॉपर रहे व साक्षी कौशिक 94.2 के साथ दूसरी टॉपर बनीं। निवाड़ी स्थित शिक्षा इंटर कॉलेज के दिवाकर त्यागी ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके कॉलेज टॉपर व सेकेंड टॉपर खुशी कौशिक को 93.4 प्रतिशत अंक मिले। निवाड़ी के ही सुरवीन इंटर नेशनल की सान्वी सिंह ने 97 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल टॉप किया। हाइवे स्थित हेरिटेज एकेडमी की की अनुष्का गोयल 97.2 अंक के साथ कॉलेज टॉपर बनीं। वहीं 97 अंक के साथ मानवी दूसरे स्थान पर रहीं। कस्बा पतला स्थित डीजीआर कॉलेज के अनिरुद्ध ने 94.8 के साथ स्कूल में पहले व रिया साहू 94.4 के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed