{"_id":"5cb8e0d9bdec2214374a929a","slug":"151555620057-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुख्यात बद्दो की फरारी में तीन लोग उठाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुख्यात बद्दो की फरारी में तीन लोग उठाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुख्यात बद्दो की फरारी में तीन लोग उठाए
- फरार नामजद आरोपियों के वारंट लेने की तैयारी भी शुरू
मेरठ।
मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो की फरारी के मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने तीन और लोगों को उठाया है। पुलिस ने तीनों से पूछताछ की। पुलिस ने बताया है कि बद्दो की करीबियों की कुंडली खंगाली गई, जिसमें इन तीनों के नाम सामने आए हैं। वहीं, पुलिस ने बद्दो की फरारी में नामजद आरोपियों के खिलाफ वारंट लेने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि स्कूल संचालक भानू प्रताप सिंह समेत 14 लोगों को पुलिस अब तक जेल भेज चुकी है। जबकि आठ लोग फरार है। मुकुट महल होटल के मालिक मुकेश गुप्ता की घेराबंदी तेज कर दी गई है। बता दें कि 28 मार्च को बदन सिंह बद्दो फर्रुखाबाद पुलिस की कस्टडी से मुकुट महल होटल से भागा था। तभी से पुलिस और एसटीएफ उसकी तलाश में लगी है। डीजीपी ने ढाई लाख का इनाम किया हुआ है। पुलिस का कहना है कि बद्दो के बेटे सिकंदर की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगी हैं। माना जा रहा है कि सिकंदर को सारी जानकारी है कि बद्दो कहां है।